AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 31 October 2014

आज गरिमापूर्ण रूप से मनाया जाएगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

आज गरिमापूर्ण रूप से मनाया जाएगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस
प्रदेश के विकास एवं समृद्धि के लिए दिलाया जाएगा संकल्प
जिला स्तर पर मुख्य समारोह पुलिस ग्राउण्ड में होगा आयोजित
प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री कुॅंवर श्री विजय शाह करेंगे ध्वजारोहण
1 नवम्बर की रात्रि को कार्यालय में प्रकाश कि व्यवस्था के दिए निर्देश





खण्डवा (31,अक्टूबर,2014) - प्रदेश का स्थापना दिवस आज शनिवार को जिले में गरिमापूर्ण रूप से मनाया जाएगा। इस वर्ष जिले में स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम स्थानीय पुलिस ग्राउण्ड में आयोजित होगा। जिसमें प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री कुंवर श्री विजय शाह ध्वजारोहरण करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन भी करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की संस्कृति या राज्य सरकार द्वारा संचालित अभियानों पर केन्द्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएगें।  
  कार्यक्रम की रूपरेखा की विस्तृत जानकारी देते हुए कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने बताया कि जिला स्तर पर मुख्य समारोह प्रातः 10ः30 बजे आयोजित करने के निर्देश शासन द्वारा प्राप्त हुए है। जिनमें कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। जिसके बाद राष्ट्रगान होगा तथा मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जाएगा। इसके बाद उपस्थित जनसमूह को प्रदेश के विकास एवं समृद्धि के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ होने का संकल्प दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्रीजी का संदेश जिला जनसर्म्पक कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। 
यह है मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम -
प्रातः 10ः25 बजे मुख्य अतिथि का आगमन
प्रातः 10ः30 बजे राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण एवं राष्ट्रगान
प्रातः 10ः40 बजे माननीय मुख्यमंत्री जी का संदेश वाचन
प्रातः 10ः55 बजे संकल्प
प्रातः 11ः00 बजे मध्य प्रदेश गान
प्रातः 11 से 11ः20 बजे तक स्थानीय स्तर पर चयनित आयोजन
प्रातः 10ः30 बजे वन्दे मातरम एवं कार्यक्रम समापन।
क्रमांक/124/2014/1644/वर्मा

No comments:

Post a Comment