AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 16 October 2014

दूसरे दिन भी जिलास्तरीय कृषि विज्ञान मेल में दिखा किसानों का उत्साह

दूसरे दिन भी जिलास्तरीय कृषि विज्ञान मेल में दिखा किसानों का उत्साह
लगभग 3200 कृषकों का हुआ पंजीयन
तकनीकी सत्र आयोजित कर कृषि वैज्ञानिकों ने सिखाएॅं बेहतर कृषि उत्पादन की तरकीब
आज होगा मेले का समापन, मंत्री श्री शाह होगे शामिल



खण्डवा (16,अक्टूबर,2014) - ‘‘कृषि मेले से आधुनिक एवं नवीनतम तकनीके सीखकर उन्हें अंगीकार कर कृषक भाई खेती को लाभ का धंधा बना अपना आर्थिक स्तर सुदृढ करे’’ यह बात इन्दौर संभाग के संयुक्त संचालक सतीशचंद्र अग्रवाल ने कृषि मेले के दूसरे दिन किसान भाईयों से कही। सहायक कलेक्टर सुश्री रजनी सिंह ने किसानों मेले से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। जी.डी.सी कॉलेज के प्रचार्य श्रीराम परिहार ने कृषकों से स्थानीय भाषा (निमाडी भाषा) में बात करते हुए कृषि उत्पादन के बढाने की अपील की और उन्हें प्रदेश को कृषि कर्मण पुरस्कार के दिलवाने के लिए बधाई देते हुए उनको आभार माना।   
तकनीकी सत्र मेें कृषि संगोष्ठी अन्तर्गत ने कृषि वैज्ञानिक प्रो. तांबे ने कृषकांे को जैविक खेती की उन्नत प्रबंधन तकनीकों जानकारी दी। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वाय.के. शुक्ला ने फसलों में पोषक तत्व प्रबंधन किस प्रकार किया जाये इसकी जानकारी किसान भाईयों को दी। संगोष्ठी में कृषि ज्ञान पहेली का भी आयोजन किया गया, जिसमें कृषकों द्वारा बढ-चढकर हिस्सा लिया गया। जिसमें विजेता कृषकों को ईनाम भी दिये गये। मेले सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने कृषकों का मनोरंजन किया। मेले में आज लगभग 3200 कृषकों ने अपना पंजीयन कराया। 
आज होगा समापन - शुक्रवार को मेला का समापन दोपहर 2.00 बजे होगा जिसमें म.प्र. शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री कॅुंवर श्री विजय शाह मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष जिला पंचायत माननीय राजपालसिंह तोमर कार्यक्रम के अध्यक्ष होगे।
क्रमांक/65/2014/1584/वर्मा

No comments:

Post a Comment