AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 15 October 2014

जिले में आज यहॉं पहुचेगा कृषि क्रांति रथ

जिले में आज यहॉं पहुचेगा कृषि क्रांति रथ

खण्डवा (14,अक्टूबर,2014) - कृषि क्रांति रथ के रूट चार्ट की जानकारी देते हुए उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ओ.पी. चौरे ने बताया कि यह रथ महोत्सव के शुभारंभ के साथ 15 अक्टुबर -
खण्डवा विकासखण्ड में रोहणी, गोहलारी, और धनगॉंव गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम धनगॉंव में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
इसी प्रकार खालवा विकासखण्ड में कृषि क्रांति रथ शुभारंभ के साथ दगड़कोट, पीपलटोला, डाभिया, मातापुर, मेढ़ापानी, खोखरिया और खोखरिया गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम खोखरिया में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। 
वही छैगॉवमाखन विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ चिचगोहन, पलासी, और रोशिया गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम रोशिया में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। 
इसी प्रकार बलड़ी विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ अन्धारवाड़ी गॉव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम अन्धारवाड़ी में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
वही पंधाना विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ राजगढ़, अम्बापाल, पिपल्याकला, गोलखेडा और ईटवा गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम गोलखेड़ा में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
इसी प्रकार पुनासा विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ दौलतपुरा, फिफरीमाल, नादियाखेड़ी, बोरदड़ रैयत पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम नांदियाखेडी में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी।
इसी प्रकार हरसूद विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ मांडला, करोली, और कौडियाखेडा पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम कौडियाखेडा में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी।  

क्रमांक/51/2014/1568/वर्मा

No comments:

Post a Comment