AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 15 October 2014

जिले में आज यहॉं पहुचेगा कृषि क्रांति रथ

जिले में आज यहॉं पहुचेगा कृषि क्रांति रथ 

खण्डवा (10अक्टूबर,2014) - कृषि क्रांति रथ के रूट चार्ट की जानकारी देते हुए उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ओ.पी. चौरे ने बताया कि यह रथ महोत्सव के शुभारंभ के साथ 11 अक्टुबर -
खण्डवा विकासखण्ड में दगड़िया, रिजगॉंव, और केहलार गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम केहलारी में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
इसी प्रकार खालवा विकासखण्ड में कृषि क्रांति रथ शुभारंभ के साथ घावड़ी, ईटवा, मामाडोह और रोशनी गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम रोशनी में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। 
वही छैगॉवमाखन विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ पोखरकला, हरसवाडा और छैगॉंवमाखन गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम छैगॉंवमाखन में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। 
इसी प्रकार बलड़ी विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ हनुमन्तिया पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम हनुमन्तिया में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
वही पंधाना विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ जलकुंआ, पुरनपुरामाल, पुरनपुरारैयत और फूलगॉंव गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम फूलगांव में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
इसी प्रकार पुनासा विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ मसलाय, पखडगढ़, सैलानी, एखंड, करोली और बिलाया पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम करोली में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
इसी प्रकार हरसूद विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ इमलानी, नवलपुरा, और बैलवाडी पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम बैलवाड़ी में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी।  
क्रमांक/30/2014/1547/वर्मा

No comments:

Post a Comment