AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 1 October 2014

अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आज

अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आज
वृद्धजन सम्मान समारोह का भी होगा आयोजन
शतायु वृद्धजनों का किया जाएगा सम्मान


खण्डवा (30सितम्बर,2014) - अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिये जिला चिकित्सालय खण्डवा में निःशुल्क परीक्षण शिविर का आयोजन आज बुधवार को किया जा रहा है। इसकी अधिक जानकारी देते हुए उपसंचालक सामाजिक न्याय डाॅं. प्रियंका गोयल ने बताया कि शिविर सुबह 9 से शाम 4 बजे तक चलेगा। जिसमें निःशुल्क जाॅंच व दवाईयों का वितरण किया जाएगा। साथ ही आवश्यकता अनुसार श्रवण यंत्र, छड़ी, व्हील चेयर वितरित किये जाएगी। 
इसके साथ ही जिला चिकित्सालय के सामने स्थित लाॅयन्स क्लिनिक में दोपहर 11ः30  बजे वृद्धजन सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें 100 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धों को शाॅल, श्रीफल व एक हजार रूपये नगद राशि देकर शतायु सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। वही अन्य वरिष्ठ वृद्धों को भी सम्मानित किया जाएगा। वही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा।
क्रमांक/139/2014/1511/वर्मा

No comments:

Post a Comment