AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 9 January 2014

मानसिक एवं बहुविकलांग निःशक्तजनों के लिये प्रथम शिविर का आयोजन आज जिला चिकित्सालय में ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के लिये आज लगेगा शिविर

मानसिक एवं बहुविकलांग निःशक्तजनों के लिये प्रथम शिविर का आयोजन आज

जिला चिकित्सालय में ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के लिये आज लगेगा शिविर

खंडवा (09 जनवरी, 2014) - स्पर्श अभियान के तहत् मानसिक एवं बहुविकलांग निःशक्तजनों के लिये जनवरी माह में विशेष शिविर का आयोजन जिला एवं खण्ड स्तर पर किया जाना है। जिसके अंतर्गत प्रथम शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय खंडवा में आज आयोजित होगा। जिसमें जिला स्तरीय ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र मानसिक एवं बहुविकलांग निःशक्तजन शामिल होंगे। सम्पूर्ण शिविरों मद्देनजर उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग राजेश कुमार गुप्ता ने आयुक्त नगर पालिक निगम, समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा समस्त नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिये है कि मानसिक एवं बहुविकलांग निःशक्तजनों के लिये लगने वाले विशेष शिविरों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करायें। साथ निःशक्तजनों के पालकगणों एवं निःशक्त बंधुओं से आह्वान किया है कि वे शिविर में उपस्थित होकर शासकीय विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।
        स्पर्श अभियान के तहत् आॅडिज्म स्वरायणता, सेरीब्रल पाल्सी प्रमस्तिक घात, मानसिक मंदता मेंटल रिर्टाडेसर और बहुविकलांग व्यक्तियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत् लाभांवित किये जाने के लिये विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन विशेष शिविरों का आयोजन -
§    जनपद तथा नगर पंचायत पंधाना के लिये 13 जनवरी, 2014 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंधाना में।
§    जनपद पंचायत छैगाँवमाखन के लिये 16 जनवरी, 2014 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगाँवमाखन में।
§    जनपद तथा नगर पंचायत हरसूद के लिये 18 जनवरी, 2014 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरसूद में।
§    जनपद पंचायत खालवा के लिये 20 जनवरी, 2014 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खालवा में।
§    जनपद पंचायत किल्लौद के लिये 22 जनवरी, 2014 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किल्लौद में।
§    जनपद पंचायत पुनासा, नगर पंचायत मूंदी तथा ओंकारेश्वर के लिये 24 जनवरी, 2014 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मूंदी में।
§    जनपद पंचायत खंडवा के लिये 27 जनवरी, 2014 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जावर में किया जायेगा।
शिविर में उपस्थिति के लाभ:- उपसंचालक श्री गुप्ता ने जनवरी माह में लगने वाले मानसिक एवं बहुविकलांग निःशक्तजनों के लिये विशेष शिविरों की जानकारी देते हुये बताया है कि इन शिविरों में उपस्थित होने वाले निःशक्तों को निन्म लाभ प्राप्त होंगे -
§    विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण उपरांत निःशुल्क चिकित्सा प्रमाण पत्र, रेल्वे रियायती प्रमाण पत्र दिये जायेंगे।
§    शल्य चिकित्सा एवं चिन्हांकन किया जायेगा।
§    प्रतिमाह 500 रूपये विशेष अनुदान सहायता के लाभ के लिये आवेदन फार्म भरवाये जायेंगे।
§    शिविरों में निरामय स्वास्थ्य बीमा योजना का पंजीयन किया जायेगा।
§    लीगल गार्जियनशिप के आवेदन फार्म भरवाये जायेंगे।
§    विशेष विद्यालयांें में शिक्षण-प्रशिक्षण एवं पुनर्वास की व्यवस्था की जायेगी।
शिविर में निःशक्तजनों तथा परिजनों को लाना होगा - अपने साथ तीन संयुक्त फोटो, माता-पिता अथवा पालक के साथ निःशक्त व्यक्ति का। पाँच सिंगल फोटो निःशक्तज के। महिला निःशक्त व्यक्ति के प्रकरण में एक महिला एवं पुरूष का संरक्षक होना आवश्यक है।
        निवास का प्रमाण पत्र जो भी हो जैसे मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड ड्राईविंग लायसेंस, बैंक पासबुक, बिजली बिल, निःशक्त व्यक्ति का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का सहमति एवं शपथ पत्र 10 रूपये के स्टाम पेपर नेशनल ट्रस्ट के प्राफार्मा में, एं अतिरिक्त संरक्षक के लिये व्यक्ति का नाम, पता, मोबाईल नंबर इत्यादि। साथ ही पूर्व का बना चिकित्सा प्रमाण पत्र। 
क्रमांकः 54/014/54/वर्मा





No comments:

Post a Comment