AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 21 January 2014

वर्ष 2014 के स्थानीय अवकाश घोषित

वर्ष 2014 के स्थानीय अवकाश घोषित

खंडवा (21 जनवरी, 2014) -  कलेक्टर नीरज दुबे् ने वर्ष 2014 में जिले के लिए पाँच स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। इन स्थानीय अवकाशों में शुक्रवार 21 मार्च को रंगपंचमी का अवकाश सम्पूर्ण खंडवा जिले के लिये घोषित किया गया है। वहीं शुक्रवार 5 सितम्बर डोल ग्यारस को हरसूद अनुभाग अंतर्गत हरसूद तथा खालवा तहसील क्षेत्र में अवकाश के निर्देश दिये गये हैं। इस प्रकार मंगलवार 9 सितम्बर अनंत चर्तुदशी के दूसरे दिन खंडवा तथा पंधाना तहसील क्षेत्र में अवकाश रहेगा। साथ ही 7 अक्टूबर मंगलवार को शरद पूर्णिमा का अवकाश हरसूद, खालवा तथ पुनासा तहसील क्षेत्र के लिये घोषित किया गया है। दीपावली के दूसरे दिन 24 अक्टूबर शुक्रवार को खंडवा, पंधाना तथा पुनासा तहसील क्षेत्र में कलेक्टर श्री दुबे द्वारा अवकाश की घोषणा की गई।          
क्रमांक: 114/2014/114/वर्मा             

No comments:

Post a Comment