जनजागृति साईकिल रैली का आयोजन होगा 2 फरवरी को
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जनसमुदाय में जागरूकता विकसित करना साईकिल रैली का उद्देश्य
खंडवा (31 जनवरी, 2014) - मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जनसमुदाय में जागरूकता विकसित करने एवं समुदाय स्तर पर भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिये 2 फरवरी, 2014 को प्रातः 11 बजे जन जागृति साईकिल रैली का आयोजन किया जा रहा हे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आर.सी.पनिका ने बताया है कि साईकिल रैली जिला अस्पताल परिसर से प्रारंभ होकर शिवाजी चौक, ईमलीपुरा, बड़ाबम, रेल्वे स्टेशन, बाम्बे बाजार, नगर निगम चौराहा, होती हुई जिला अस्पताल परिसर खंडवा में समाप्त होगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री पनिका ने बताया है कि 2 फरवरी को आयोजित होने वाली साईकिल रैली में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के अलावा कॉलेज एवं उच्च, माध्यमिक शाला के विद्यार्थी, नेहरू युवा केन्द्र के सदस्य, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण, स्थानीय स्वयं सेवी संस्था के सदस्यों, सामाजिक एवं सेवाभावी संगठन एवं स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों को शामिल किया जाना प्रस्तावित है। साईकिल रैली को जिला स्तर पर कलेक्टर नीरज दुबे द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जायेेगा। वहीं विकासखण्ड स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा किया जायेगा।
क्रमांक: 200/2014/200/वर्मा

No comments:
Post a Comment