AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 22 January 2014

खंडवा और बुरहानपुर में जिला कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण जहाँ खंडवा में गुरू गोविंद सिंह स्टेडियम में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह वहीं बुरहानपुर में नेहरू स्टेडियम में होगा आयोजन

खंडवा और बुरहानपुर में जिला कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण

जहाँ खंडवा में गुरू गोविंद सिंह स्टेडियम में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह

वहीं बुरहानपुर में नेहरू स्टेडियम में होगा आयोजन

खंडवा (22 जनवरी, 2014) - जिले में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में कलेक्टर नीरज दुबे राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी करेंगे। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन गुरू गोविंद स्टेडियम में किया जायेगा।
        वहीं समिपस्थ जिले बुरहानपुर में भी कलेक्टर आशुतोष अवस्थी द्वारा ध्वजा रोहण एवं परेड की सलामी लेने के साथ ही मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जायेगा। बुरहानपुर जिले में गणतंत्र दिवस का समारोह नेहरू स्टेडियम में होगा। इसके साथ ही समिपस्थ अन्य दो जिलों खरगोन और बड़वानी में भी मुख्य समारोह में जिला कलेक्टर्स के द्वारा ही ध्वजा रोहण किया जायेगा।                    
क्रमांक: 128/2014/128/वर्मा

No comments:

Post a Comment