AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 31 January 2014

शहर में नगर वाहन सेवा के लिये मार्गों के सूत्रीकरण का कार्य पूर्ण राज्य शासन द्वारा संकल्प पारित हरसूद नाके से किशोर कुमार समाधी स्थल समेत शहर के बारह मार्ग चिन्हित

शहर में नगर वाहन सेवा के लिये मार्गों के सूत्रीकरण का कार्य पूर्ण

राज्य शासन द्वारा संकल्प पारित

हरसूद नाके से किशोर कुमार समाधी स्थल समेत शहर के बारह मार्ग चिन्हित

खंडवा (31 जनवरी, 2014) - शहर में नगर वाहन सेवा के लिये राज्य शासन द्वारा मार्गों के सूत्रीकरण का प्रस्ताव पारित हो चुका है। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुनील गौड़ ने बताया कि मंत्रालय द्वारा शहर में नगर वाहन सेवा के लिये बारह मार्गों का सूत्रीकरण किया गया है। जिसका की संकल्प पारित हो चुका है। जिससे अब शहर में नगर वाहन सेवा प्रारंभ होने पर परमिट देने का मार्ग प्रशस्त हो चुका है।
इन मार्गों का हुआ सूत्रीकरण :- चिन्हित मार्गों के सूत्रीकरण की अधिक जानकारी देते हुए अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री गौड़ ने बताया कि शहर में नगर वाहन सेवा के लिये बारह मार्ग का संकल्प पारित हुआ है। जिनमें -
§    हरसूद नाके से किशोर कुमार समाधी स्थल तक के 5 किलोमीटर मार्ग का।
§    किशोर कुमार समाधि स्थल से हरसूद नाके तक के 5 किलोमीटर मार्ग का।
§    पॉलीटेक्निक कॉलेज से पंधाना रोड़ सब्जीमण्डी तक के 5 किलोमीटर मार्ग का।
§    पंधाना रोड़ सब्जीमण्डी से पॉलीटेक्निक कॉलेज तक के 4.05 किलोमीटर मार्ग का।
§    श्री दादाजी दरबार से हरसूद नाके तक 4 किलोमीटर मार्ग का।
§    हरसूद नाके से श्री दादाजी दरबार तक 4 किलोमीटर मार्ग का।
§    चीरा खदान सांईराम नगर से नागचून तक 5 किलोमीटर मार्ग का।
§    नागचून से चीरा खदान सांईराम नगर तक 5 किलोमीटर मार्ग का।
§    माँ नवचण्डी देवीधाम मंदिर से श्री दादाजी दरबार तक 5 किलोमीटर मार्ग का।
§    श्री दादाजी दरबार से माँ नवचण्डी देवीधाम मंदिर तक 5 किलोमीटर मार्ग का।
§    पॉलीटेक्निक कॉलेज से पंधाना सब्जी मण्डी तक 5 किलोमीटर मार्ग का।
§    पंधाना सब्जी मण्डी से पॉलीटेक्निक कॉलेज तक 5 किलोमीटर मार्ग का।
सूत्रीकरण किया गया है।
क्रमांक: 189/2014/189/वर्मा

No comments:

Post a Comment