AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 31 January 2014

खुला खाद्य तेल खरीदने की छूट में एक वर्ष की वृद्धि

खुला खाद्य तेल खरीदने की छूट में एक वर्ष की वृद्धि

खंडवा (31 जनवरी, 2014) - गरीब लोगों, विशेषकर दैनिक आधार पर मजदूरी करने वाले लोगों की सुविधा की दृष्टि से राज्य शासन ने खुला खाद्य तेल खरीदने की छूट अवधि को एक वर्ष बढ़ा दिया है। पहले दी गई छूट की अवधि 5 फरवरी, 2014 को समाप्त हो रही है।
                              राज्य शासन ने खाद्य सुरक्षा और मानक (विक्रय प्रतिषेध और निर्बंधन) विनियमन-2011 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जन-हित में यह निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि गरीब लोग अभी भी दैनिक आधार पर प्राप्त मजदूरी से खुला खाद्य तेल खरीद रहे हैं। सामान्य व्यक्ति, विशेष रूप से मजदूर वर्ग डिब्बाबंद तेल नहीं खरीद सकते। खुले तेल के विक्रय पर प्रतिबंध से उन्हें जीवन-यापन करना कठिन हो जायेगा। इसी तथ्य के मद्देनज़र छूट की अवधि बढ़ाई गई है।
क्रमांक: 192/2014/192/वर्मा

No comments:

Post a Comment