AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 24 January 2014

कलेक्टर कार्यालय में 12 फरवरी को होगी वाहनों की नीलामी

कलेक्टर कार्यालय में 12 फरवरी को होगी वाहनों की नीलामी

खंडवा (24 जनवरी, 2014) -  जिला कार्यालय खंडवा की दो शासकीय निष्प्रयोजित घोषित वाहन महिन्द्रा जीप क्रमंाक एम.पी. - 02 - 4613 मॉडल वर्ष 1998 ऑफसेट मूल्य राशि 35 हजार रूपये तथा महिन्द्रा  जीप एम.पी. - 02 - 3657 मॉडल वर्ष 1997 ऑफसेट मूल्य राशि 30 हजार रूपये जहाँ है जैसी है की बिक्री के लिये खुली नीलामी 12 फरवरी को दोपहर 1 बजे कलेक्टर कार्यालय परिसर खंडवा में की जायेगी।
        अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल ने अधिक जानकारी देते हुए बताया है कि नीलामी में बोली लगाने के पूर्व वाहन के लिये राशि 10 हजार रूपये की धरोहर राशि नकद या चेक के रूप में नीलामी के एक दिन पूर्व अर्थात 11 फरवरी को अपरान्ह 3 बजे तक जिला नाजीर कलेक्टोरेट खंडवा के पास जमा कराई जाना अनिवार्य होगा। वाहन का निरीक्षण एवं नीलामी की अन्य शर्तें किसी भी कार्य दिवस पर जिला कार्यालय खंडव से प्राप्त की जा सकती हैं।
क्रमांक: 142/2014/142/वर्मा

No comments:

Post a Comment