AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 24 January 2014

कलेक्टर नीरज दुबे ने फसलों का किया अवलोकन समस्त एस.डी.एम. और कृषि विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पहुँचकर निरीक्षण करने के दिये आदेश साथ ही खालवा पहुँचकर आँगनवाड़ी केन्द्र और छात्रावास का किया औचक निरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर आँगनवाड़ी कार्यकर्ता को लगाई फटकार निर्माणाधीन क्रीड़ा परिसर का भी किया अवलोकन सहायक आयुक्त आदिवासी को फोटोग्रास समेत रिवाईस प्रस्ताव प्रस्तुत करने के दिये आदेश चिकित्सालय का भी किया निरीक्षण

कलेक्टर नीरज दुबे ने फसलों का किया अवलोकन

समस्त एस.डी.एम. और कृषि विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पहुँचकर निरीक्षण करने के दिये आदेश

साथ ही खालवा पहुँचकर आँगनवाड़ी केन्द्र और छात्रावास का किया औचक निरीक्षण

कार्य में लापरवाही बरतने पर आँगनवाड़ी कार्यकर्ता को लगाई फटकार

निर्माणाधीन क्रीड़ा परिसर का भी किया अवलोकन

सहायक आयुक्त आदिवासी को फोटोग्रास समेत रिवाईस प्रस्ताव प्रस्तुत करने के दिये आदेश

चिकित्सालय का भी किया निरीक्षण








 

खंडवा (24 जनवरी, 2014) -  शुक्रवार को सुबह कलेक्टर नीरज दुबे ने खालवा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गुरूवार रात हुई बारिश के कारण हुए फसलों के नुकसान का जायजा लिया। साथ ही तत्काल दूरभाष पर ही जिले के समस्त एस.डी.एम. और कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों के खेत पर पहुँचकर सर्वे करने के स्पष्ट निर्देश भी दिये। उन्होंने आदेश देते हुए शाम तक निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की बात भी कहीं। 
आँगनवाड़ी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण:- फसलों का जायजा लेने के बाद कलेक्टर श्री दुबे खालवा के आँगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 1 पर पहुँचे जहाँ पर उन्होंने कम बच्चों की उपस्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए आँगनवाड़ी कार्यकर्ता को फटकार लगाई। साथ ही उन्होंने आँगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों के ग्रोथ चार्ट और टेकहोम राशन का निरीक्षण करने के साथ ही डी.एच.आर. वितरण पंजी का अवलोकन भी किया। जिस पर अनियमितता प्रतित होने पर दस्तावेज जब्त करने के निर्देश सी.ई.ओ. जनपद खालवा को दिये।
फोटोग्रास समेत रिवाईस प्रस्ताव प्रस्तुत करने के दिये आदेश:- आँगनवाड़ी केन्द्र के निरीक्षण के बाद कलेक्टर श्री दुबे खालवा में लंबे समय से निर्माणाधीन आदिवासी क्रीड़ा परिसर पहुँचे। जहाँ पर उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों का  निरीक्षण किया। साथ ही लंबे समय से कार्य पूर्ण न होने की जानकारी सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विकास विभाग से ली। जिस पर उन्होंने सहायक आयुक्त को फोटोग्रास के साथ क्रीड़ा परिसर के अपूर्ण कार्यों की जानकारी एक प्रतिवेदन के रूप में तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। ताकि वरिष्ठ अधिकारियों को उसकी वर्तमान स्थिति से अवगत कराकर स्वीकृति प्राप्त कर उन्हें पूर्ण कराया जा सके।
छात्रावास में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था के दिये निर्देश:- कलेक्टर श्री दुबे आदिवासी क्रीड़ा परिसर में संचालित प्राचिन आदिवासी बालक छात्रावास भी औचक रूप से पहुँचे जहाँ पर उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही छात्रों से बात कर उनकी समस्याएँ भी जानी। उन्होंने छात्रावास में पाया कि छात्रों के रूम में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। जिस पर उन्होंने सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विकास विभाग को जल्द से जल्द छात्रावास के समस्त कमरों में पर्याप्त विद्युत प्रकाश की व्यवस्था करने के स्पष्ट निर्देश भी दिये।
निःशुल्क औषधि वितरण केन्द्र पहुँचे कलेक्टर:- बालक छात्रावास के बाद कलेक्टर नीरज दुबे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खालवा पहुँचे। यहाँ पर उन्हांेंने सर्वप्रथम वल्लभ भाई पटेल निःशुल्क दवा वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया। साथ ही दवाओं की उपलब्धता संबंधी जानकारी भी दी। उन्होंने निःशुल्क होने वाली पैथोलॉजी जाँच की जानकारी भी डी.एम.ओ. से ली। साथ ही भण्डार कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने डॉ.कटारिया को चिकित्सालय में कम्प्यूटराईज्ड ओ.पी.डी. व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये।
टीप:- फोटो क्रमांक 2401141 से 2401148 मेल की गई हैं।
क्रमांक: 139/2014/139/वर्मा

No comments:

Post a Comment