AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 31 January 2014

‘‘राष्ट्रीय उद्योग रत्न’’ पुरूस्कार के लिये इमरोश कुरैशी नामांकित

‘‘राष्ट्रीय उद्योग रत्न’’ पुरूस्कार के लिये इमरोश कुरैशी नामांकित


खंडवा (31 जनवरी, 2014) - नगर के प्रतिष्ठित संस्थान लब्बैक ट्रैवल्स एण्ड टुरिज्म के संचालक इमरोश कुरैशी को राष्ट्रीय शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास संगठन मुंबई द्वारा ‘‘राष्ट्रीय उद्योग रत्न’’ पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया है। उल्लेखनीय है कि संगठन द्वारा अब तक देश के विभिन्न उद्योगों से जुड़ें लगभग एक दर्जन व्यक्तियों और उनसे संबद्ध संगठनों को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिये पुरूष्कृत किया गया है। नामांकित व्यक्तियों एवं उनके संगठन का विवरण संस्थान द्वारा स्वयं सर्वेक्षण कर एकत्रित किया जाता है। पुरस्कार के लिये एक समिति द्वारा नामांकित व्यक्तियों में से चयन किया जायेगा। जिन्हें संस्था द्वारा आयोजित किये जाने वाले राष्ट्रीय स्तर सेमिनार में पुरस्कार दिये जायेंगे।
क्रमांक: 196/2014/196/वर्मा

No comments:

Post a Comment