AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 25 January 2014

गणतंत्र दिवस की संध्या पर होगा भारत पर्व का आयोजन गौरीकुंज सभागृह में शाम सात बजे से आयोजन का होगा शुभारंभ अपना मध्यप्रदेश एवं देशभक्ति पर केन्द्रित होगा सम्पूर्ण कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस की संध्या पर होगा भारत पर्व का आयोजन

गौरीकुंज सभागृह में शाम सात बजे से आयोजन का होगा शुभारंभ

अपना मध्यप्रदेश एवं देशभक्ति पर केन्द्रित होगा सम्पूर्ण कार्यक्रम

खंडवा (25 जनवरी, 2014) -  लोकतंत्र का लोक उत्सव भारतपर्व का आयोजन प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आज 26 जनवरी, 2014 को गणतंत्र की दिवस की संध्या को जिला मुख्यालय स्थित गौरीकुंज खंडवा पर किया जायेगा। भारत पर्व में इस वर्ष अपना मध्यप्रदेश एवं देशभक्ति पर केन्द्रित आयोजन के साथ कला, संगीत, नृत्य, नाटक, कविता और चित्र प्रदर्शनियों के कार्यक्रम शामिल भी शामिल रहेंगे।
ये दल देंगे प्रस्तुती:- आजादी के तराने की प्रस्तुति इंदौर के संतोष अग्निहोत्री द्वारा 8 कलाकारों के साथ दी जायेगी। वहीं 15 कलाकारांें के साथ मुरारी यादव द्वारा अहिराई लोक नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा।
भारत पर्व आयोजन के संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सी.ई.ओ. जिला पंचायत अमित तोमर ने बताया है कि -
§    इस वर्ष अपना मध्यप्रदेश एवं देशभक्ति पर केन्द्रित आयोजन के साथ कला, संगीत, नृत्य, कविता और चित्र प्रदर्शनियों के कार्यक्रम शामिल करते हुए प्रदर्शनी लगाई जाना है। प्रदर्शनी जिला जनसम्पर्क कार्यालय खंडवा द्वारा स्थानीय गौरीकंुज में लगाई जायेगी। जो कि मध्यप्रदेश की विकास यात्रा पर केन्द्रित होगी।
किया कार्य विभाजन:- सी.ई.ओ. जिला पंचायत श्री तोमर ने लोकतंत्र के उत्सव के रूप में आयोजित भारत पर्व के प्रभावी आयोजन के लिये जिला अधिकारियों को दायित्व सौंपे है जो इस प्रकार है -
§    भारत पर्व के लिये आमंत्रित कलाकारों के दल को ठहराने एवं कार्यक्रम स्थल तक लाने एवं ले जाने तथा अतिथि सत्कार एवं अन्य व्यवस्थाएँ करने का दायित्व जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र खंडवा को सौंपा गया है।
§    आयुक्त नगर पालिका निगम खंडवा को कार्यक्रम स्थल एवं मंत्र की सम्पूर्ण व्यवस्था के साथ ही मंच के पीछे दीवार पर भारत पर्व का लेक्स लगाने तथा पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं।
§    भारत पर्व आयोजन के आमंत्रण पत्रों के वितरण की व्वयस्था तहसीलदार खंडवा एवं आयुक्त नगर पालिका निगम खंडवा द्वारा की जायेगी।
§    भारत पर्व अपना मध्यप्रदेश एवं देशभक्ति पर केन्द्रित आयोजन के साथ कला, संगीत, नृत्य, नाटक और कविता और चित्र प्रदर्शनी संबंधी कार्यक्रम में श्रोतागण की वर्गवार अनिवार्यतः उपस्थिति एवं बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने का दायित्व जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया है।
§    भारत पर्व पर आयोजित प्रदर्शनी की सम्पूर्ण व्यवस्था जिला जनसम्पर्क अधिकारी द्वारा की जायेगी।
क्रमांक: 153/2014/153/वर्मा

No comments:

Post a Comment