AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday 26 January 2014

उत्साह, उमंग, हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गणतंत्र पर्व कलेक्टर नीरज दुबे ने किया ध्वजारोहण मुख्यमंत्री के संदेश का हुआ वाचन शीत लहर में भी जोश और जुनून से हुआ मार्च पास्ट उल्लास से सराबोर रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम पन्द्रह नैनाभिराम झाँकियों का हुआ प्रदर्शन उत्कृष्ट कार्य एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित

उत्साह, उमंग, हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गणतंत्र पर्व

कलेक्टर नीरज दुबे ने किया ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री के संदेश का हुआ वाचन

शीत लहर में भी जोश और जुनून से हुआ मार्च पास्ट

उल्लास से सराबोर रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम

पन्द्रह नैनाभिराम झाँकियों का हुआ प्रदर्शन

उत्कृष्ट कार्य एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित 













































 

खंडवा (26 जनवरी, 2014) - जिलेे में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन पूर्ण उत्साह, उमंग, हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह गुरू गोविंदसिंह स्टेडियम ग्राउण्ड में हुआ। यहाँ कलेक्टर नीरज दुबे ने प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया। कलेक्टर नीरज दुबे ने पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा के साथ परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक संतोष शुक्ला के नेतृत्व में परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी प्लाटुन कमांडर से परिचय भी प्राप्त किया। जिसके बाद कलेक्टर श्री दुबे द्वारा मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया। हर्ष फायर के बाद राष्ट्रगान की धून पर स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शकों ने एक साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। शीत लहर में भी जोश और जुनून के साथ तीनों तीन के कालम में मंच से गुजरते हुए मार्च पास्ट किया। कलेकटर श्री दुबे ने विभिन्न बलों के परेड की सलामी ली। जिस पर दर्शक दीर्घा से जोरदार करतल ध्वनी की आवाज गूंज उठी। कलेक्टर कार्यालय सहित जिले के समस्त विभागों में भी ध्वजारोहण किया गया।
जोश और जुनून से हुआ हुआ परेड का आयोजन :- गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे जोश और जुनून से मार्च पास्ट का आयोजन किया गया। मार्च में विशेष सशस्त्र सेना बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना बल, वन विभाग बल, सिनियर डिविजन एन.सी.सी. एस.एन.कॉलेज खंडवा, सिनियर डिविजन एन.सी.सी. गर्ल्स माखनलाल चतुर्वेदी कन्या महाविद्यालय खंडवा, जुनियर डिवीजन सेंट जोसेफ कान्वेन्ट स्कूल बायस एवं गर्ल्स, जूनियर डिविजन एन.सी.सी. बायज संत थामस स्कूल, रेडक्रास दल सूरजकुण्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गाइड दल संत थामस स्कूल तथा कोटवारों के दल ने भी परेड में हिस्सा लिया।
उल्लास से सराबोर रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम :- जिले की विभिन्न सात संस्थाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनोरंजन, शिक्षाप्रद एवं मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं से अवगत कराती हुई प्रस्तुति का शानदार प्रदर्शन किया। सर्वप्रथम सोफिया कान्वेंट उच्चतर माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों द्वारा महामृत्युंजय मंत्र के साथ गीत ‘‘आंसुओं की बारिश से भिगी मेरी आत्मा, क्या किया तुने मेरे परमात्मा’’ पर प्रस्तुति देते हुए उत्तराखण्ड आपदा का चित्रण किया। साथ ही बताया कि इस कठिन परिस्थिति से किसी प्रकार हमारे देश की सेना के नौजवान सैनिकों ने इस त्रासदी के समय आपदा पीड़ित को बचाने में अपना सराहनीय योगदान दिया। दूसरी प्रस्तुति में सेंट जोसेफ कान्वेंट उच्चतर माध्यमिक शाला विद्यार्थियों ने गीत ‘‘अमरईयाँ आर-पार, भंवरा है डार-डार, ओर-छोर महका बसंत रे’’ पर अपनी प्रस्तुति दी। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति में बंसत ऋतु का सुंदर चित्रण किया। साथ मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, किसानो की विदेश अध्ययन यात्रा, किसान महापंचायत योनजा की भी प्रस्तुति के जरिय जानकारी दी। तीसरी प्रस्तुति लेकर आये केन्द्रीय विद्यालय के छात्र-छात्रओं ने ‘‘कुछ पाने की हो आस-आस, कुछ अरमान हो, जो खास-खास’’ गीत पर अपनी प्रस्तुति देते हुए नारी सशक्तिकरण, प्रदूषण रहित भारत, सम्पूर्ण साक्षर भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, सांप्रदायिक एकता और सद्भाव युक्त भारत के संदेशों से अपनी आशाओं का प्रदर्शन किया। महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला द्वारा गीत ‘‘देश-विदेश में साख निराली, जहाँ हो हर दिन होली दिवाली, ऐसा है मेरा निमाड़’’ पर प्रस्तुति देते हुए निमाड़ के इतिहास, निमाड़ की महान हस्तियाँ जैसे सुप्रसिद्ध किशोर कुमार, एक भारतीय आत्मा माखनलाल चतुर्वेदी, भगवंत राव मण्डलोई, की याद ताजा कर दी। साथ ही गणगौर नृत्य का भी प्रदर्शन किया। पाचवीं प्रस्तुति लेकर आये सेंट पायस सीनीयर सेंकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने गीत ‘‘देश की धरती को नई जिंदगी दे, गंगा को हिमालय को नई रोशनी दें’’ के माध्यम से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, ओंकारेश्वर में माँ नर्मदा के तट पर निकलने वाली ओंकारजी की सवारी के साथ ही विकास की लहर-नहर का सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया। सेंट पायस सीनीयन सेकेंडरी स्कूल द्वारा छंठवी प्रस्तुति लेकर आये विद्यार्थियों ने ‘‘ऐसा हमारा भारत देश है’’ गीत के माध्यम से देश महान हस्तियों से परिचय कराते हुए बताया कि हमारी भारत भूमि ने हमें हर क्षेत्र में के लिये रत्न दिये हैं। अंतिम प्रस्तुति अदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावासों में अध्ययनरत् विद्यार्थयों द्वारा दी गई। इन विद्यार्थियों ने रानीदुर्गावर्ती की शौर्य गाथा का वणन करते हुए गीत ‘‘माँ वीरांगना दुर्गावती महारानी’’ के माध्यम से रानी दुर्गावती का गुणगान किया। साथ ही बताया कि किस प्रकार से महारानी दुर्गावती ने राजा दलपत की असमय मृत्यु के बाद राज्य की कमान संभाली और मुगलों से युद्ध किया और किस प्रकार स्वामिमान की मृत्यु को गले लगाया।
पन्द्रह नैना विराम झांकियाँ का हुआ प्रदर्शन :- लोकतंत्र के महा महोत्सव गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न 15 विभागों द्वारा नैना विराम प्रेरक एवं संदेश वाहक झांकियाँ निकाली गई। जिन्हें की स्टेडियम में मौजूद दर्शकों नें भी सराहा। झांकियों की खासबात यह थी कि कई विभागों द्वारा निकाली गई झांकिया सजीव झांकिया थी। गणतंत्र दिवस समारोह में श्रम विभाग, महिला सशक्तिकरण विभाग, पशु चिकित्सा सेवा विभाग, वन विभाग, खाद्य विभाग, मत्स्यपालन विभाग, सर्व शिक्षा केन्द्र खंडवा, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, उद्यानिकी एवं प्रक्षेप्त वानिकी विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मध्यप्रदेश सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग तथा लोक सेवा प्रबंधन विभाग द्वारा ने झांकियों का प्रदर्शन किया। झाँकियों का प्रदर्शन करने वाले विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों में संचालित हितग्राही मूलक योजनाओं और किये गये उपलब्धिमूलक कार्यों का सुंदर एवं मनमोहक प्रदर्शन किया गया।
उत्कृष्ट कार्य एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित :- कलेक्टर नीरज दुबे ने जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों का सम्मानित भी किया। सर्वप्रथम कृषि विभाग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर किसान लक्ष्मीनारायण सुखलालजी राठौर निवासी मथेला को 25 हजार रूपये की राशि से सम्मानित किया। वहीं किसान श्रीपाद बोन्डे, पंकज पटेल, भगवान दगडू, अनिल ईश्वरलाल, राजेश रघुवंशी, दीपक शिवराम, प्रेमलाल मौजीलाल को 10 रूपये की राशि से सम्मानित किया। इन सभी किसानों को उन्न्त तकनीकी का उपयोग कर औसत से अधिक उत्पादन करने पर सम्मानित किया गया।
                        इसी प्रकार आदिम जाति अनुसूचित जाति कल्याण विभाग अंतर्गत अस्पृश्यता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायत पोखरकला के सरपंच को जिले में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जिस पर प्रमाण पत्र सहित 1 लाख रूपये की नगद राशि सम्मानित किया गया। वहीं आदिवासी विकासखण्ड में शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने पर मोहन्याभाम ग्राम पंचायत को प्रथम पुरस्कार देते हुए 25 हजार रूपये की राशि से सम्मानित किया गया।
                       वहीं अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत् जितेन्द्र पत्नी आरती, नितेश पत्नी कविता, अखिलेश पत्नी छाया,  कविता पति गितेश, अनिष पत्नी नितू को 50 हजार रूपये की राशि मय प्रमाण पत्र सम्मानित किया गया।
                       विभागीय उत्कृष्ट छात्रावास एवं आश्रम के तहत् प्रथम पुरस्कार अधीक्षिका अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास पंधाना को प्रथम पुरस्कार 25 हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार अधीक्षक आदिवासी बालक आश्रम खार को 15 हजार रूपये, तुतीय पुरस्कार अधीक्षीका उत्कृष्ट कन्या छात्रावास खंडवा को 10 हजार रूपये की राशि एवं प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
                      विभागीय शालाओं में सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाली शाला में शासकीय हाई स्कूल मलगांव को प्रथम पुरस्कार 25 हजार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संुदरदेव को द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रूपये तथा तृतीय पुरस्कार शासकीय हाई स्कूल सांवलीखेड़ा को तुतीय पुरस्कार 10 हजार के साथ प्रमाण पत्र वितरित किये गये हैं।
मार्च पास्ट के विजेता :- मार्च पास्ट में विजेता रहे प्रतिभागियों में सीनीयर डिवीजन में प्रथम पुरस्कार वन विभाग प्लाटून को दिया गया। वहीं द्वितीय पुरस्कार होमगार्डस के जवानों को दिया गया। इसी प्रकार तृतीय पुरस्कार के एस.एफ के जवानों को मिला।
        जुनीयर डिवीजन में प्रथम पुरस्कार सेंट जोसेफ कान्वेंट गर्ल्स को मिला। वहीं द्वितीय पुरस्कार सेंट जोसेफ बायस को दिया गया। तुतीय पुरस्कार रेडक्रास सूरजकुण्ड उच्चतर माध्यमिक शाला को प्राप्त हुआ। विशेष पुरस्कार के रूप में कोटवार प्लाटून को चुना गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता :- सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमि शाला की छात्राओं को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार आदिवासी लोकनृत्य प्रस्तुत करने वाले आदिवासी छात्रावास में अध्ययनरत् विद्यार्थियों को प्राप्त हुआ। तृतीय पुरस्कार सेंट जोंस स्कूल को मिला।
विजेता झाँकी:- झाँकियों के प्रदर्शन प्रथम स्थान कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्राप्त किया। द्वितीय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास खंडवा तथा तृतीय पुरस्कार सर्वशिक्षा अभियान को मिला।
मेधावी पुरस्कार योजना के तहत् सम्मानित छात्र:-पिछड़ा वर्ग मेधावी पुरस्कार योजना अंतर्गत वर्ष 2013-14 में विद्यार्थियों को भी पुरूष्कृत किया गया। जिसमें नदीम अभिनव पब्लिक स्कूल नया हरसूद 5 हजार रूपये की राशि से, कुमारी अजंली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांधवा 5000 रूपये की राशि से, कुमारी नूरेन रूईकर सेंट पायस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ख्ंाडवा को 10 हजार रूपये की राशि से, शिवकुमार सनखेड़े सरस्वती शिशु मंदिर कल्लनगंज को 10 हजार रूपये की राशि से सम्मानित किया गया।
 कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, खंडवा विधायक देवेन्द्र वर्मा, अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल, सी.ई.ओ. जिला पंचायत अमित तोमर, सहित जिले के गणमान्य वरिष्ठ नागरिकगण भी उपस्थित रहे।
टीप:- फोटो मेल की गई हैं।
क्रमांक: 157/2014/157/वर्मा

No comments:

Post a Comment