AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 24 January 2014

कलेक्टर नीरज दुबे के निर्देश पर खंडवा, पंधाना, हरसूद, पुनासा अनुभाग की 20 उचित मूल्यों की दुकान का हुआ औचक निरीक्षण निरीक्षण के दौरान अनियमितता बरतने पर 11 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर प्रकरण दर्ज

कलेक्टर नीरज दुबे के निर्देश पर खंडवा, पंधाना, हरसूद, पुनासा अनुभाग की 20 उचित मूल्यों की दुकान का हुआ औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान अनियमितता बरतने पर 11 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर प्रकरण दर्ज

खंडवा (24 जनवरी, 2014) -  जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर नीरज दुबे के निर्देशों पर जिले के चारों अनुभागों में 20 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का औचक निरीक्षण कराया गया। खंडवा, पंधाना, पुनासा और हरसूद राजस्व अनुभाग में एक साथ हुए इस औचक निरीक्षण में राजस्व विभाग सहकारिता विभाग और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने कार्यवाही को अंजाम दिया। 20 दुकानांें के निरीक्षण के दौरान 11 दुकानों में जाँच के दौरान अनियमितता पाई गई। जिन पर प्रकरण दर्ज कर किये गये हैं।
इन दुकानों पर किये गये प्रकरण दर्ज:- कलेक्टर नीरज दुबे के सख्त निर्देशों पर कराये गये औचक निरीक्षण के दौरान 11 दुकानों में अनियमितता पाई गई। जिनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी श्री वाईकर ने बताया कि -
§    शासकीय उचित मूल्य दुकान कुमठा में जाँच के दौरान 3.64 क्विंटल गेंहूँ एवं 81 लीटर केरोसीन कम पाया गया। जिस पर प्रकरण दर्ज किया गया है।
§    शासकीय उचित मूल्य दुकान बलवाड़ा में 25.95 क्विंटल गेंहूँ अधिक पाया गया। साथ ही लेंखाकन सही-सही संधारित नहीं पाया गया। जिस पर प्रकरण दर्ज किया गया है।
§    शासकीय उचित मूल्य दुकान जीरवन में 32 क्विंटल गेंहू स्टॉक में कम पाया गया। साथ ही लेंखाकन सही-सही संधारित नहीं पाया गया। जिस पर प्रकरण दर्ज किया गया।
§    शासकीय उचित मूल्य दुकान शिवना में दुकान बंद पाई गई। जिस पर प्रकरण दर्ज किया गया।
§    शासकीय उचित मूल्य दुकान मलगाँव में राशन कार्ड पंजी अधूरी पाई गई। जिस पर प्रकरण दर्ज किया गया।
§    शासकीय उचित मूल्य दुकान जामन्याकला में स्टॉक व भाव की सूची अद्यतन नहीं पाई गई। जिस पर प्रकरण दर्ज किया गया।
§    शासकीय उचित मूल्य दुकान किल्लौद में राशन कार्ड पंजी अधूरी पाई गई। जिस पर प्रकरण दर्ज किया गया।
§    शासकीय उचित मूल्य दुकान नया हरसूद में राशन कार्ड पंजी अधूरी पाई गई। साथ ही निगरानी समिति के सदस्य की सूची का प्रदर्शन नहीं किया गया। जिस पर प्रकरण दर्ज किया गया।
§    शासकीय उचित मूल्य दुकान आरूद में दुकान बंद पाई गई। जिस पर प्रकरण दर्ज किया गया।
§    शासकीय उचित मूल्य दुकान बोरगाँव बुजुर्ग में दुकान बंद पाई गई। जिस पर प्रकरण दर्ज किया गया।
§    और शासकीय उचित मूल्य दुकान शिवरिया में नियमानुसार अभिलेख संधारित नहीं किये गये। जिस पर प्रकरण दर्ज किया गया।
इसके साथ ही जिला खाद्य अधिकारी श्री वाईकर ने बताया कि 9 अन्य शासकीय उचित मूल्य की दुकान दोंदवाड़ा, ढकोची, दीवाल, रूस्तमपुर, खिराला, मूंदी, दौलतपुरा, सक्तापुर और मोहना की जाँच भी की गई, जहाँ कोई अनियमितता नहीं पाई गई। वहीं अनियमितता पाई जाने वाली शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के जाँचकर्ता अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर दुकान के संचालनकर्ता के विरूद्ध गंभीर अनियमितता पाए जाने के प्रकरण निर्मित किये गये हैं। साथ ही प्रकरण पंजीबद्ध कर कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने की कार्यवाही प्रचलित की गई है। जाँच में पाई गई त्रुटी के संबंध में दुकान संचालनकर्ता को सुधार के लिये सख्त निर्देश भी जारी किये गये हैं।
क्रमांक: 147/2014/147/वर्मा

No comments:

Post a Comment