AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 27 January 2014

गणतंत्र दिवस की सांध्या बेला पर भारत पर्व का हुआ आयोजन शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध ‘‘सौ बार तिरंगा लहराओ, तुम आसमान पर छा जाओ’’

गणतंत्र दिवस की सांध्या बेला पर भारत पर्व का हुआ आयोजन

शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

‘‘सौ बार तिरंगा लहराओ, तुम आसमान पर छा जाओ’’















खंडवा (27 जनवरी, 2014) - ‘‘यह उम्र यह जवानी, कब पाओगे दोबारा। मुझे प्यार से संभालो, मैं देश हूँ तुम्हारा।।’’ ‘‘सौ बार तिरंगे लहराओ, तुम आसमान में छा जाओ’’ ऐसे ही दिलों में देश भक्ति का जज़्बे को जगाने वाली एक-से-एक शानदार प्रस्तुतियाँ प्रदर्शन गणतंत्र दिवस की संध्या पर आयोजित भारत पर्व में किया गया। जिसने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल में प्रदेश के विकास पर आधारित प्रदर्शनी को भी अतिथियों द्वारा देखा और सराहा गया।
        मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस की सांध्य बेला पर आयोजित भारत पर्व में जहाँ इंदौर से आये संतोष अग्निहोत्री एवं उनके सार्थियों ने देश-भक्ति के एक-से-एक उम्दा मौलिक गीतों को प्रस्तुत किया। वहीं जबलपुर से मुरारी यादव के साथ आई उनकी मण्डली ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का आधारित अहराई लोकनृत्य के माध्यम से ग्राम जागरण, दीपावली, गोवर्धन पूजा, गौपूजा की शानदार प्रस्तुति दी। जिसे दर्शकों द्वारा सराहा गया।
        इसके साथ ही गणतंत्र की सांध्य बेला पर सागर से आई गजेन्द्र बंसौड़ की नृत्य मण्डली ने बुंदेलखण्ड के बधाई लोकनृत्य पर नैनाभिराम प्रस्तुति दी। जिस पर गौरीकंुज का सम्पूर्ण सभागृह करतल ध्वनि से गुंजाए मान हो उठा।
        भारत पर्व के आयोजन के दौरान खंडवा विधायक देवेन्द्र वर्मा, कलेक्टर नीरज दुबे, अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल, सी.ई.ओ. जिला पंचायत अमित तोमर उपस्थित थे। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को, साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरूष्कृत भी किया गया।
टीप:- फोटो मेल की गई हैं।
क्रमांक: 160/2014/160/वर्मा

No comments:

Post a Comment