AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 25 January 2014

राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

खंडवा (25 जनवरी, 2014) -  स्टेडियम पर मार्च पास्ट के अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत एवं सोम्य होंगे। जिसमें फिल्मी गीतों, पेरोडी एवं हिंसा दर्शाने वाले कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिये 1 घण्टे की अवधि नियत की गई है। जिसमें 7 संस्थाएँ क्रमशः महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेंट जोंस कान्वेंट स्कूल, सेंट पायस स्कूल, सोफिया कान्वेंट स्कूल, सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय तथा आदिवासी विकास विभाग शामिल होंगी।                                            
 क्रमांक: 152/2014/152/वर्मा

No comments:

Post a Comment