AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 23 January 2014

कलेक्टर नीरज दुबे ने फतेहपुर बमनगाँव निर्माणाधीन मार्ग का किया निरीक्षण कार्य की धीमी गति पर जताई नाराजगी तेजी लाने के दिये निर्देश

कलेक्टर नीरज दुबे ने फतेहपुर बमनगाँव निर्माणाधीन मार्ग का किया निरीक्षण

कार्य की धीमी गति पर जताई नाराजगी

तेजी लाने के दिये निर्देश

खंडवा (23 जनवरी, 2014) -  गुरूवार सुबह कलेक्टर नीरज दुबे ने फतेहपुर से बमनगाँव को जोड़ने वाली निर्माणाधीन सड़क का औचक निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने कार्य को अत्यंत धीमी गति से होना पाया। जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर श्री दुबे ने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ ही जल्द से जल्द सड़क निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
        उल्लेखनीय है कि फतेहपुर से बमनगाँव मार्ग की लंबाई 1.80 किलोमीटर है। जिसका निर्माण जनभागीदारी योजना अंतर्गत किया जा रहा है। जिसकी निर्माण लागत 75.12 लाख रूपये है। इसमें शासकीय अंशदान की राशि 50 फीसदी अर्थात् 37.56 लाख रूपये है। वहीं 50 प्रतिशत् जो कि 37.56 लाख रूपये है, वह जनभागीदार की है।
वर्तमान में इस मार्ग पर लोक निर्माण विभाग खंडवा द्वारा 900 मीटर लंबाई की सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिसके निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुबे को महज पी.डब्ल्यू.डी. द्वारा 2 पुलियों का निर्माण कार्य ही प्रगतिरत् मिला। जिस पर उन्होंने कार्य में तेजी जाने के आदेश दिये।
क्रमांक: 135/2014/135/वर्मा

No comments:

Post a Comment