AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 25 January 2014

आज हर्षोल्लास से मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस कलेक्टर नीरज दुबे करेंगे ध्वजारोहण

आज हर्षोल्लास से मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस

कलेक्टर नीरज दुबे करेंगे ध्वजारोहण

खंडवा (25 जनवरी, 2014) - आज 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन स्थानीय गुरू गोविंद सिंह स्टेडियम ग्राउण्ड, सिविल लाईन्स, खंडवा में होगा। जिसमें कलेक्टर नीरज दुबे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन भी करेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन समयवार इस प्रकार से है -
§    कलेक्टर नीरज दुबे प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।
§    मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन प्रातः 9ः15 बजे से किया जायेगा।
§    मार्च पास्ट प्रातः 9ः46 बजे से शुरू होगा।
§    सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9ः56 बजे से किया जायेगा।
§    विभागीय झाँकियों का प्रदर्शन प्रातः 10ः39 बजे से होगा।
§    पुरस्कारों का वितरण प्रातः 11 बजे से होगा।
§    अंत में राष्ट्रगान पश्चात् व समापन समारोह प्रातः 11ः15 बजे होगा। 
क्रमांक: 148/2014/148/वर्मा

No comments:

Post a Comment