AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 31 January 2014

राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिये महिलाओं से आवेदन आमंत्रित नामांकन की अंतिम तिथि 5 फरवरी

राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिये महिलाओं से आवेदन आमंत्रित

नामांकन की अंतिम तिथि 5 फरवरी

खंडवा (31 जनवरी, 2014) - महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा समाज में व्यापक सकारात्मक वातावरण बनाने एवं महिलाओं की व्यक्तिक सेवा और और योगदान को प्रोत्साहित करने, मान्यता देने एवं प्रतिष्ठा मंडित करने के उददेश्य से वर्ष 2013-14 हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार दिये जाने हेतु प्रदेश से दो महिलाओ का नामांकन चाहा गया है। नामांकन जमा करने की अंतिम 5 फरवरी निर्धारित की गई हैं। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया है कि -
रानी अवंति बाई वीरता पुरस्कार:- रानी अवंति बाई वीरता पुरस्कार के लिये ऐसी साहसिक महिलाओं से नामांकन चाहा गया है जिन्हांेने -
§    महिला और बच्चों को उत्पीड़न से बचाने।
§    बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने।
    के लिये प्रतिष्ठा मंडित करने का प्रमाणिक कार्य किया हो।
राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार:- वहीं राजमाता विजयराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार के तहत् वे महिलाएँ अपना नामांकन दर्ज करा सकती हैं, जिन्होंने कि -
§    महिलाओ के विकास
§    महिलाओं के कल्याण
§    सामाजिक के उत्थान
         के उददेश्य से प्रतिष्ठा मंडित करने का प्रमाणिक कार्य किया हो।
        दोनों ही राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिये 05 फरवरी, 2014 के पूर्व  नामांकन दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिये महिला सशक्तिकरण कार्यालय जिला खंडवा से संपर्क किया जा सकता है।
क्रमांक: 199/2014/199/वर्मा

No comments:

Post a Comment