AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 15 July 2018

बाढ़ राहत सामग्री क्रय करने के लिए दरें आमंत्रित

बाढ़ राहत सामग्री क्रय करने के लिए दरें आमंत्रित

खण्डवा 15 जुलाई, 2018 - भू अभिलेख कार्यालय द्वारा बाढ़ राहत सामग्री क्रय करने के लिए दरें आमंत्रित की गई है। कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने बताया कि क्रय किए जाने वाली सामग्री में प्लास्टिक बोट 4 से 6 व्यक्तियों की बैठक क्षमता वाली, 25 हाॅर्स पावर का फोरस्ट्रोक, यामा कम्पनी का टिलर हेंडिल वाला ओबीएम इंजन, रबर बोट के लिए फुट पम्प,  अग्निषामक यंत्र, 15 वाॅट की एलईडी टाॅर्च, 30 वाॅट की सर्च लाइट शामिल है। उन्होंने बताया कि आॅनलाइन निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई है। अधिक जानकारी के लिए भू अभिलेख कार्यालय में कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में सम्पर्क किया जा सकता है। 

No comments:

Post a Comment