AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 11 July 2018

विश्व जनसंख्या दिवस पर जन जागृति रैली सम्पन्न

विश्व जनसंख्या दिवस पर जन जागृति रैली सम्पन्न

खण्डवा 11 जुलाई, 2018 - विश्व जनसंख्या दिवस के तहत 11 से 24 जुलाई 2018 तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जायेगा, जिसमें परिवार कल्याण के स्थायी साधनों की जानकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में दी जोयगी। साथ ही योग्य लक्ष्य दम्पत्तियों को परिवार नियोजन के लिए प्रेरित कर महिला एवं पुरूष नसबंदी की जायेगी और अस्थायी साधनों की उपयोगकर्ताओं को सेवायें दी जायेगी। इसी क्रम में बुधवार को विश्व जन संख्या दिवस पर जिला चिकित्सालय परिसर से श्री मोतीलाल नेहरू स्कूल, उत्कृष्ट विद्यालय, व एस.एन. काॅलेज के एन.सी.सी., एन.एसएस. के छात्र-छात्राओं और नर्सिंग छात्राओं की जन जागृति रैली को जिला परिवार कल्याण अधिकारी, डाॅ. एन.के. सेठिया ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली षिवाजी चैक, इमलीपुरा, बड़ाबम, रेल्वे स्टेषन, बाॅम्बे बाजार, घंटाघर, नगर निगम से होती हुई जिला चिकित्सालय परिसर में सम्पन्न हुई। 

No comments:

Post a Comment