AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 10 July 2018

डी.एल.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिये पंजीयन 12 जुलाई तक

डी.एल.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिये पंजीयन 12 जुलाई तक

खण्डवा 10 जुलाई, 2018 - मध्यप्रदेश में संचालित राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त और मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल से संबद्ध शासकीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डाइट) एवं अशासकीय डी.एल.एड. महाविद्यालयों में सत्र 2018-19 में प्रवेश के लिये एम.पी. ऑनलाइन के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ है। प्रवेश के लिये एम.पी. ऑनलाइन के पोर्टल पर 12 जुलाई तक पंजीयन एवं संस्था का चयन किया जा सकता है। प्रवेश नियम एवं विस्तृत निर्देश एम.पी. ऑनलाइन के पोर्टल rsk.mponline.gov.in पर देखे जा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment