AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 1 October 2014

कृषि क्रांति रथ ने गाॅव-गाॅव पहॅुंचकर किसानों को कर रहा है जागरूक

कृषि क्रांति रथ ने गाॅव-गाॅव पहॅुंचकर किसानों को कर रहा है जागरूक







खण्डवा (30सितम्बर,2014) - कृषि महोत्वस अंतर्गत आज मंगलवार को  चल रहे कृषि क्रांति रथ का छटवा दिन है। क्रांति रथ पूर्व निर्धारित भ्रमण पथ पर निरंतर गतिमान है और पथ पर आने वाले ग्राम एवं उनके सम्मिलित ग्रामो के कृषक उससे लाभांवित हो रहे है। 

खंडवा विकास खंड के ग्राम हापला, दीपला एवं रामपुरा में कृषि क्रांति रथ का भ्रमण चल रहा है। ग्राम हापला में कृषि क्रांति रथ का स्वागत ग्रामीण कृषको ने 8 कि.ग्रा.    गेंहू से किया यहां पर कृषको को रिज्ड बेड तकनीक का जीवंत प्रदर्षन दिखाया। विकास खंड खंडवा के ही ग्राम दीपला में महिला बाल विकास द्वारा संचालित लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत राषि रूपये 6000/-(अक्षरी रूपये छः हजार मात्र) के तीन बालिकाओं को चेक वितरित किए गए एवं गोद भराई का आयोजन भी कराया गया। कृषि वैज्ञानिक डाॅ.एन.के.तिवारी ने मृदा परीक्षण करवाना क्यो आवष्यक है एवं नमूना लेने की विधी एवं सावधानी बताई साथ ही सोयाबीन एवं गेंहू फसल की उन्नत तकनीक की जानकारी दी  ैॅप् तकनीक विस्तार पूर्वक बताई एवं कृषको को इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया।सहायक संचालक कृषि श्री एन.पी. कौषल ने जैविक खेती अपनाने के लिए कृषको को प्रेरित किया। विकास खंड खालवा के हाराखेडा ग्राम में कृषि क्रंाति रथ के आगमन पर क्षेत्रीय ग्रामीणो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कोरकू लोक नृत्य द्वारा स्वागत किया। साथ ही तुलसी पूजा, कन्या पूजा एवं वृद्ध किसानो का सम्मान किया गया। 

विकास खंड छैगांवमाखन के कोलाडिट ग्राम में संगोष्ठी के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री पी.एस.ठाकुर ने कृषि को लाभ का धंधा कैसे बनाए इसकी चर्चा की। साथ ही सूक्ष्म पोषक तत्व, जिंक सल्फेट व कल्चर का भरपूर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया, कृषि वैज्ञानिक श्री डी.एस. राजावत ने कृषि की उन्नत तकनीको की जानकारी दी।

विकास खंड पंधाना के ग्राम पिपलोद खुर्द में 40 कि.ग्रा. एवं रूस्तमपुर में            30 कि.ग्रा. अनाज से कृषि क्रांति रथ का स्वागत किया, एकत्रित 70 कि.ग्रा. अनाज कृषि अधिकारियो द्वारा ग्राम के आंगनवाडी केन्द्र में भेंट कर दिया। सूरजधारा योजनांतर्गत 60 कि.ग्रा. चना बीज से प्रति कृषक 7.5 कि.ग्रा. चना बीज 8 कृषको को वितरीत किया गया।  
           
इसी प्रकार सोमवार को जिला महिला सशक्तिकरण श्रीमती शीतल शर्मा व राजकुमार साहू ने जसवाड़ी गावं में शामिल होकर गांव की नवजात बच्चियों के बारे जानकारी ली गई। साथ ही गांव में 05 नवजात बच्चियों ईषिता, काव्यांजली, गुडि़या, सौम्या व ईषिका को तिलक लगाकर स्वागत किया गया, साथ ही बालिकाओं कोे बेबी किट जिसमें 10 वस्तुएं- छोटा गिलास , मिनी कटोरी, चम्मच , प्लेट , बेबी आईल , बेबी सौप , झुनझुना, झांझ, टीथ फेसनगर, घुंघरू दिया गया। बच्ची की माता, वृद्ध महिलाओं का स्वागत कर वहां उपस्थित परिवार की व अन्य महिलाओं को भी कुमकुम लगाकर बच्ची के जन्म पर बधाईयां दी गई ।  
 इसके साथ ही विकासखण्ड पंधाना के ग्राम बाबली व मोहनपुर में कृषि क्रांति रथ का स्वागत किया तथा  कृषक संगोष्टी के दौरान एस. डब्ल्यू. आई. तकनीकी से गेहॅंू फसल में  अधिक उत्पादन लेने की तकनीकी को वैज्ञानिको द्वारा विस्तार पूर्वक बताया। इसी प्रकार विकासखण्ड छैगावमाखन में संगोष्टी के माध्यम से कृषकों को रबी में अधिक उत्पादन किस प्रकार ले इसके लिये कृषि वैज्ञानिको ने उन्नत तकनीक बताई तथा कृषको द्वारा फसल संबंधित प्रष्न किये जिनका संतोषपूर्ण जवाब मिला।  इसी प्रकार विकासखण्ड पुनासा के सातमोहनी व पीपलकोटा तथा हरसूद विकासखण्ड के निषानिया रामपुरी एवं बोरिसराय में प्रषिक्षण द्वारा वैज्ञानिको ने अधिक उत्पादन लेने की तकनीकी के बारे मेे विस्तारपुर्वक जानकारी दी। इस तरह विकासखण्डों में खसरा खतौनी का वितरण एवं मृदा स्वास्थ्य पत्रक का वितरण, पाठषालाओ मेें निबंध प्रतियोगिता,  विकासखण्डों में कृषि क्रांति रथ के भ्रमण कार्यक्रम अनुसार किए जा रहे है। जिले में कृषि क्रांति रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न ग्रामों में कृषकों को तकनीकी ज्ञान का भरपूर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। कृषि वैज्ञानिको द्वारा किसानों को प्रषिक्षण के माध्यम से नई उन्नत तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही फसल संबंधित समस्याओं का त्वरित निदान किया जा रहा है।
आज 1 अक्टुबर को यहाॅं-यहाॅं पहुचेगा कृषि क्रांति रथ - कृषि क्रांति रथ के रूट चार्ट की जानकारी देते हुए उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ओ.पी. चैरे ने बताया कि यह रथ महोत्सव के शुभारंभ के साथ 01 अक्टुबर -
खण्डवा विकासखण्ड में कनवानी, अमलानी,अमलपुरा, और भावसिंगपुरा गाॅंव पहॅुचेगा। जहाॅं पर रात्रि विश्राम ग्राम अमलपुरा में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
इसी प्रकार खालवा विकासखण्ड में कृषि क्रांति रथ शुभारंभ के साथ सुंदरदेव, नागोतार, रहेटिया, सेंधववाल और आवलिया गाॅंव पहॅुचेगा। जहाॅं पर रात्रि विश्राम ग्राम सेंधवाल में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। 
वही छैगाॅवमाखन विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ चमाठी, आबूद, और गोलजोशी गाॅंव पहॅुचेगा। जहाॅं पर रात्रि विश्राम ग्राम गोलजोशी में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। 
इसी प्रकार बलड़ी विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ गम्भीर, और गुरांवा पहॅुचेगा। जहाॅं पर रात्रि विश्राम ग्राम गुरांवा में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
वही पंधाना विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ माकरला, बलरामपुरा, बांदरला, पाचम्बा, बलखघाटी, भकराडा, और बोरगांव बुजुर्ग गाॅंव पहॅुचेगा। जहाॅं पर रात्रि विश्राम ग्राम बोरगांव बुजुर्ग में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
इसी प्रकार पुनासा विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ पालसूद, अमोदा, तेजामाल, उटडी, रोहणी, और पंधाना ठेका पहॅुचेगा। जहाॅं पर रात्रि विश्राम ग्राम रोहणी में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
इसी प्रकार हरसूद विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ दमदमा, बोथियाखुर्द और बोथियाकलाॅ पहॅुचेगा। जहाॅं पर रात्रि विश्राम ग्राम बोथियकलाॅ में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी।  
क्रमांक/142/2014/1514/वर्मा

No comments:

Post a Comment