राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान समारोह - 2014
आयोजन की पूर्व व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
खण्डवा (04अक्टूबर,2014) - कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आगामी 13 अक्टूबर 2014 को आयोजित राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान समारोह के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मंे कलेक्टर श्री अग्रवाल के समक्ष, सदस्य सुनील जैन द्वारा मुख्य समारोह के पूर्व स्थल रायचंद नागड़ा उत्कृष्ट विद्यालय के स्थान पर अब पुलिस ग्राउण्ड पर मुख्य समारोह रखे जाने के संबंध में प्रस्ताव रखा गया। जिस पर सभी सदस्यों द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से अपनी सहमती प्रदान की गई।
कलेक्टर श्री अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम प्रभारी सहायक आयुक्त नगर निगम खण्डवा, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को बनाया जाकर उन्हें आवश्यक जिम्मेदारी सौंपी गई। तथा उन्हें सम्पूर्ण कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी अपर कलेक्टर श्री एस.एस. बघेल से मार्ग दर्शन लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी खण्डवा, सहायक आयुक्त नगर निगम, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, तथा सम्मान समारोह से जुड़े सदस्यगण उपस्थित थे।
क्रमांक/18/2014/1535/काशिव
No comments:
Post a Comment