सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार करने वालों को होगी जेल
खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री कुँवर शाह ने निगम अध्यक्ष का किया पदभार ग्रहण
प्रदेश के छः जिलों से प्रारंभ होगी अन्न द्वारा योजना
प्रायोगिक तौर पर जिले के खालवा से होगा योजना का शुभारंभ
खंडवा (6 जनवरी 2014) - खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री कुँवर विजय शाह ने कहा है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अनियमितता करने वाले दोषी व्यक्तियों को जेल भेजा जायेगा। कुँवर शाह आज भोपाल में नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर निगम के प्रबंध संचालक श्री चन्द्रहास दुबे भी मौजूद थे।
मंत्री कुँवर शाह ने कहा कि एक मार्च, 2014 से प्रदेश के 6 जिले खरगोन, खण्डवा, बैतूल, दतिया, अलीराजपुर एवं सीहोर में अन्न द्वार योजना लागू की जायेगी। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य दुकानों पर खाद्यान्न सामग्री की उपलब्धता की जानकारी देने के लिये एसएमएस भेजने की व्यवस्था की जायेगी। प्रायोगिक तौर पर इसे सबसे पहले खण्डवा जिले के खालवा से प्रारंभ किया जायेगा। खाद्यान्न सामग्री पात्र व्यक्ति तक पहुँचे, इसके लिये जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक राशन-कार्ड की भी व्यवस्था की जायेगी। मंत्री कुँवर शाह ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिये फरवरी अंत तक संभागवार बैठक कर समीक्षा की जायेगी। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 20 हजार 920 उचित मूल्य दुकानें हैं।
समर्थन मूल्य खरीदी व्यवस्था की समीक्षा
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री शाह ने बैठक में प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिये की जा रही व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि प्रदेश के किसानों का ही अनाज समर्थन मूल्य पर लिया जाए, इसके सत्यापन की भी विशेष व्यवस्था की गई है। पिछले वर्ष प्रदेश में 63 लाख 51 हजार मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की गई थी और 14 लाख किसान का रजिस्ट्रेशन किया गया था। इस वर्ष अब तक 3 लाख किसान के रजिस्ट्रेशन का कार्य किया जा चुका है।
वेयर-हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण
खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री कुँवर शाह ने आज स्टेट वेयर-हाउसिंग कार्पोरेशन पहुँचकर अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर निगम के प्रबंध संचालक श्री शिवशेखर शुक्ला भी मौजूद थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद कुँवर शाह ने निगम की गतिविधियों की समीक्षा की।

टीप:- फोटो मेल की गई हैं। क्रमांकः 35/2014/35/वर्मा
No comments:
Post a Comment