जिले में स्वामी विवेकानंदजी की जयंती पर सूर्य नमस्कार का हुआ आयोजन
जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में विधायक देवेन्द्र वर्मा ने लिया हिस्सा
वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आशापुर में मंत्री श्री शाह सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में हुए शामिल
योग सम्पूर्ण भारतवर्ष की धरोहर - मंत्री श्री शाह
एक लाख से भी अधिक ने किया सूर्य नमस्कार
खंडवा (13 जनवरी, 2014) - योग सम्पूर्ण भारतवर्ष की धरोहर है। यह बात योग का महत्व बताते हुए प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री कुंवर विजय शाह ने कही। वह जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आशापुर में युवा दिवस के अवसर पर आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं सूर्य नमस्कार का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रायचंद नागड़ा उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। जहाँ पर खंडवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक देवेन्द्र वर्मा शामिल हुए।
स्वामी विवेकानंदजी की जयंती पर आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए विधायक श्री वर्मा ने सूर्य नमस्कार का महत्व बताते हुए कहा कि यदि हम नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करें, तो हमें अन्य कोई योग करने की आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकि सूर्य नमस्कार के विविध आयामों में समस्त योग समाहित हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी को युवाओं का प्रेरणा स्त्रोत बताते हुए, सभी लोगों से प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने का संकल्प लेने का आह्वान भी किया। वहीं अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल ने छात्रों को योग का महत्व बताते हुए स्वस्थ शरीर के लिये योग व्यायाम की आवश्यकता की जानकारी दी।
रायचंद नागड़ा उत्कृष्ट उच्चत माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में
इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत एकत्रीकरण तथा उद्घोषक द्वार सम्पूर्ण कार्यक्रम की भूमिका का प्रस्तुतिकरण सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन कर की गई। जिसके बाद मध्यप्रदेष गान भी हुआ। तत्पष्चात आल इंडिया रेडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री के संदेष का आॅडियो वाचन भी हुआ। सारगर्भित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में जिला पंचायत सी.ई.ओ. अमित तोमर, सहायक कलेक्टर पंकज जैन उपस्थित थे। अंत में कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी आर.के.उपाध्याय द्वारा किया गया।
जिले में 1 लाख 3 हजार 381 लोगों ने किया सूर्य नमस्कार:- समग्र प्रदेष में लोक षिक्षण संचानालय स्कूल षिक्षा विभाग और राज्य योग परिषद् के संयुक्त तत्वाधान में युवा दिवस के अवसर पर सूर्य नमस्कार में जिले के समस्त माध्यमिक एवं हाईस्कूलों में सूर्य नमस्कार हुआ। जिसकी जानकारी देते हुयें जिला षिक्षा अधिकारी आर.के.उपाध्याय ने बताया कि जिले में 57 हजार 235 छात्रों ने, 43 हजार 750 छात्राओं ने एवं 2 हजार 396 शाला प्रबंध समिति के सदस्यों सहित जन प्रतिनिधियों व अन्य जिलेवासियों ने हिस्सा लिया।

टीप:- फोटो क्रमांक 1301141 से 13011413 तक मेल की गई हैं।
क्रमांक: 66/2014/66/वर्मा
No comments:
Post a Comment