AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 11 January 2014

सीईओ जिला पंचायत ने किया हरसूद की 6 पंचायतों का निरीक्षण अनुपस्थित प्राचार्य के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की गई लापरवाही बरतने पर आँगनवाडी कार्यकर्ता एवं सुपरवाईजर का एक माह का वेतन काटने के दिये निर्देश

सीईओ जिला पंचायत ने किया हरसूद की 6 पंचायतों का निरीक्षण

अनुपस्थित प्राचार्य के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की गई

लापरवाही बरतने पर आँगनवाडी कार्यकर्ता एवं सुपरवाईजर का एक माह का वेतन काटने के दिये निर्देश

खंडवा (11 जनवरी, 2014) - मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खण्डवा अमित तोमर ने गत् शुक्रवार को हरसूद जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पिपलानी, धनोरा, बहेड़ी, बोथियाखुर्द, धारूखेड़ी एवं प्रतापपुरा निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत श्री तोमर ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं अंतर्गत किये जा रहे कार्यो का लिया। साथ ही 2 दिवसों से अनुपस्थित हाईस्कूल प्रचार्य एवं आंगनवाड़ी में लापरवाही बरतने वाली कायकर्ता, सुपरवाईजर एवं पंचायत सचिव के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
सीईओ जिला पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत पिपलानी में पंच-परमेश्वर योजना अंतर्गत निर्मित मार्ग, आंगनवाड़ी भवन एवं आंतरिक मार्ग का निरीक्षण किया गया। वहीं शांतिधाम के लिये भूमि आबंटित करवाने के निर्देश दिये गये। ग्राम पंचायत धनोरा में ई-पंचायत भवन व हाई स्कूल का निरीक्षण किया गया। धनोरा में हाईस्कूल प्रचार्य दिनेश पंवार 2 दिवस से अनुपस्थित पाये गये। उनके विरूद्ध जिला शिक्षा अधिकारी को कार्यवाही प्रस्तावित की गयी। ग्राम पंचायत बहेड़ी में पंच-परमेश्वर मार्गों व आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया गया। आंगनवाड़ी केन्द्र पर बच्चों की ग्रोथ पंजी 3 माह से नहीं भरे जाने के कारण आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सुपरवाईजर का एक माह का वेतन काटने के निर्देश जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को दिये गये। ग्राम पंचायत प्रतापुरा में मनरेगा अंतर्गत कार्यो की प्रगति कम होने व योजना अंतर्गत खर्चा कम होने के कारण पंचायत सचिव के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश जारी किये गये है।
         क्रमांकः 61/2014/61/वर्मा

No comments:

Post a Comment