श्री दाता साहब मेला उत्सव का मलगाँव में होगा आयोजन
मेला अवधि होगी 15 जनवरी से 3 फरवरी तक
खंडवा (10 जनवरी 2014) - प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्री दाता साहब मेला मलगाँव का आयोजन किया जा रहा है। जनपद पंचायत खालवा द्वारा ग्राम मलगाँव में मेले का आयोजन 15 जनवरी से 3 फरवरी तक किया जा रहा है। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए सी.ई.ओ. जनपद पंचायत खालवा ने बताया है मलगाँव वर्ष 2014 में दुकानें लगाने के लिये प्लाटों का वितरण रविवार 12 से मंगलवार 14 जनवरी तक मेला स्थल पर ही किया जायेगा। पुराने व्यापारी 14 जनवरी तक निश्चित रूप से अपनी जगह आरक्षित करवा लें, अन्यथा 14 जनवरी के पश्चात् उक्तभूमि नये व्यापारी को आवंटित कर दी जायेगी। जिसकी जवाबदारी जनपद पंचायत की नहीं होगी। साथ पुराने दुकानदार को पुरानी रसीद लाना अनिवार्य होगा। वहीं किसी भी प्रकार का शुल्क जमा करने पर तुरन्त रसीद प्राप्त करने के लिये कहा गया है।
सी.ई.ओ. जनपद पंचायत खालवा ने श्री दाता साहेग मेले की अधिक जानकारी देते हुए मेले में होने वाले आयोजन की जानकारी देते हुए बताया है कि -
§ मेले में 23 जनवरी को मिति माघ बदी 7 दिन गुरूवार को संदल होगा।
§ वहीं मेले में मलगाँव उत्सव का आयोजन 31 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा।
§ विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन 1 फरवरी शनिवार को प्रातः 11 बजे से होगा।
§ बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 41 हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रूपये, तृतीय पुरस्कार 21 हजार रूपये एवं चतुर्थ पुरस्कार 11 हजार रूपये दिया जायेगा।
क्रमांकः 60/014/60/वर्मा

No comments:
Post a Comment