AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 2 January 2021

2 बीज विक्रेताओं के लायसेंस निरस्त

 2 बीज विक्रेताओं के लायसेंस निरस्त

खण्डवा 2 जनवरी, 2021 - उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों के दल द्वारा बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच का कार्य समय समय पर किया जाता है। इसी क्रम में दल द्वारा सांई कृपा कृषि सेवा केन्द्र बड़गांव माली एवं बिजासनी कृषि सेवा केन्द्र आशापुर की जांच की गई, तो जांच के दौरान बीज विक्रेताओं द्वारा लायसंेस दर्शनिय स्थल पर प्रदर्शित नहीं किया गया है और स्टॉक बोर्ड तथा मूल्य सूची दर्शनीय स्थल पर प्रदर्शित नहीं किया गया है। श्री गुप्ता ने बताया कि विक्रेताओं के द्वारा बीज की मासिक प्रतिवेदन प्रस्तुत नही किया जा रहा है तथा स्टॉक बुक विधिवत संधारित नहीं की जा रही है। इन सब अनियमितताओं को ध्यान में रखते हुए सांई कृपा कृषि सेवा केन्द्र बड़गांव माली एवं बिजासनी कृषि सेवा केन्द्र आशापुर का बीज लायसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।

No comments:

Post a Comment