AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 28 January 2021

मुख्यमंत्री श्री चौहान 29 जनवरी को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों के खातों में अंतिरित करेंगे 400 करोड़ रू.

 मुख्यमंत्री श्री चौहान 29 जनवरी को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों के खातों में अंतिरित करेंगे 400 करोड़ रू.

खण्डवा 28 जनवरी, 2021 - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 29 जनवरी को प्रदेश के सागर जिला मुख्यालय पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत लगभग 20 लाख किसानों के बैंक खातों में 400 करोड़ रूपए राशि का वितरण करेंगे। आयुक्त भू-अभिलेख द्वारा सभी कलेक्टर्स को इस कार्यक्रम से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के लिए ग्राम पंचायत, विकासखण्ड स्तर तथा जिला स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।  इच्छुक व्यक्ति इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान को लाईव सुनने के लिए वेबलिंक https://webcast.gov.in/mp/cmevents/ के माध्यम से जुड़ सकते हैं। 

No comments:

Post a Comment