AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 28 January 2021

2 कीटनाशक विक्रेताओं के लायसेंस निरस्त

 2 कीटनाशक विक्रेताओं के लायसेंस निरस्त

खण्डवा 28 जनवरी, 2021 - कृषि विभाग के दल द्वारा जिले के कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की समय समय पर जांच की जाती है। इस दौरान अमानक कीटनाशक का विक्रय पाए जाने या अन्य तरह की अनियमितताएं पाए जाने पर उप संचालक कृषि द्वारा दण्डात्मक कार्यवाही भी की जाती है। इसी क्रम में उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने छैगांवमाखन विकासखण्ड के ग्राम सुरगांव जोशी स्थित श्री पटेल कृषि सेवा केन्द्र तथा पुनासा विकासखण्ड के ग्राम खुटलाकला स्थित मेसर्स न्यू मण्डलोई कृषि सेवा केन्द्र की जांच की गई। पटेल कृषि सेवा केन्द्र व न्यू मण्डलोई कृषि सेवा केन्द्र विगत कई दिनों से बंद है तथा कीटनाशक व्यापार व्यवसाय नही कर रहा है। संबंधित विक्रेता द्वारा कीटनाशक विक्रय लायसेंस निरस्त करने का अनुरोध किया गया था, इस आधार पर उनका लायसेंस निरस्त कर दिया गया है। 

No comments:

Post a Comment