AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 20 January 2021

गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत लगाये जा रहे हैं सौलर पम्प

 गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत लगाये जा रहे हैं सौलर पम्प 

खण्डवा 20 जनवरी, 2021 - प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अभियान में देश के 6 राज्यों मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार, ओडिसा, राजस्थान और झारखण्ड के 116 जिलों का चयन प्रदेश लौटे मजदूरों को रोजगार देने के लिये किया गया था। इसमें प्रदेश के खण्डवा, खरगोन, बड़वानी सहित कुल 24 जिले शामिल हैं। इस अभियान के तहत  ग्रामीणों के जीवन की बेहतरी के लिये सोलर पम्प की स्थापना, सामुदायिक शौचालय, आँगनवाड़ी, कुआँ निर्माण, ग्रामीण मण्डी, पशु-शेड, पंचायत भवन, वृक्षारोपण आदि 25 कार्यों का चयन किया गया। कोविड संक्रमण के दौरान अपने प्रदेशों को लौटे प्रवासी मजदूरों के लिये आरंभ किये गये इस प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अभियान में सर्वाधिक सोलर पम्प स्थापित कर मध्यप्रदेश, देश में सर्वप्रथम है। जितने सोलर पम्प पूरे देश में लगे हैं, उससे कहीं अधिक अकेले मध्यप्रदेश में प्रवासी मजदूरों द्वारा स्थापित किये गये हैं। प्रदेश में प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिये 3224 सौलर पम्पों की स्थापना कर ली गई है।

No comments:

Post a Comment