रोजगार मेले में विधायक श्री वर्मा ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
खण्डवा 20 जनवरी, 2021 - आत्म निर्भर मध्यप्रदेश अभियान के तहत बेरोजगार युवाओं को आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से खण्डवा के शासकीय आईटीआई में बुधवार को जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा ने विभिन्न कम्पनियों द्वारा रोजगार देने के लिए खण्डवा जिले के चयनित युवाओं को ऑफर लेटर व नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सेवादास पटेल, जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मण सिलोटे, प्राचार्य शासकीय आईटीआई सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का सीधा प्रसारण भी दिया गया और उपस्थित युवाओं को स्वच्छता संबंधी शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए है, उनमें रोशनी मंसूरी, अजय चौहान, मोहन सिंह, दिलीप सिंह तंवर, सतीश चौहान, भवन पटेल, सूरज कुमार, वशीम खान, राहुल, सत्यम भावने, आशीष कैथवास, कुमार वर्मा, आदित्य सोलंकी व अक्की खान व सुश्री संस्कृति चौहान शामिल है।
No comments:
Post a Comment