AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 20 January 2021

30 जनवरी को मद्य निषेध संकल्प दिवस मनाया जायेगा

 30 जनवरी को मद्य निषेध संकल्प दिवस मनाया जायेगा

खण्डवा 20 जनवरी, 2021 - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर आगामी 30 जनवरी को मद्य निषेध संकल्प दिवस का आयोजन प्रदेश में किया जायेगा। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के सभी वर्गो में मद्यपान व मादक पदार्थो के उपयोग की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने का संकल्प लेना है। कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने इस अवसर पर जनपद पंचायतों, स्कूलों व कॉलेजों में सेमिनार, कार्यशाला, रैली, निबंध, वाद विवाद व पोस्टर प्रतियोगिता जैसे आयोजन करने के लिए निर्देश दिए है।

No comments:

Post a Comment