AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 23 January 2021

उर्वरक विक्रेताओं के लायसेंस निरस्त

 उर्वरक विक्रेताओं के लायसेंस निरस्त

खण्डवा 23 जनवरी, 2021 - कृषि विभाग के दल द्वारा जिले के उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की समय समय पर जांच की जाती है। इस दौरान अमानक उर्वरक का विक्रय पाए जाने या अन्य तरह की अनियमितताएं पाए जाने पर उप संचालक कृषि द्वारा दण्डात्मक कार्यवाही भी की जाती है। इसी क्रम में उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने छैगांवमाखन विकासखण्ड के ग्राम सुरगांव जोशी स्थित श्री पटेल कृषि सेवा केन्द्र तथा पुरानी अनाज मण्डी खण्डवा स्थित अशोक ट्रेडर्स की जांच की गई। अशोक ट्रेडर्स की जांच में दुकान का रिकार्ड व्यवस्थित नही पाया गया। इस संबंध में दुकानदार को नोटिस दिया गया, लेकिन नोटिस का जवाब देने के लिए वे उपस्थित नही हुए। अतः इनका लायसेंस निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा पटेल कृषि सेवा केन्द्र विगत कई दिनों बंद है तथा उर्वरक व्यापार व्यवसाय नही कर रहा है। संबंधित विक्रेता द्वारा उर्वरक विक्रय लायसेंस निरस्त करने का अनुरोध किया गया था, इस आधार पर उनका लायसेंस निरस्त कर दिया गया है। 

No comments:

Post a Comment