AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 22 January 2021

महिला जागरूकता सम्मान विषय पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न

 महिला जागरूकता सम्मान विषय पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न

खण्डवा 22 जनवरी, 2021 - महिला जागरूकता सम्मान अभियान के अंतर्गत गुरूवार को शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला खण्डवा में निबंध, कविता और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में 89, कविता प्रतियोगिता में 47 तथा चित्रकला प्रतियोगिता में 66 विद्यार्थियों व शहर के साहित्य प्रेमी और कलाकारों ने भाग लिया। इस तरह कुल 202 प्रतिभागी इन प्रतियोगिताओं में सम्मलित हुए। इस प्रतियोगिता आयोजन के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सीमा अलावा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजीव भालेराव एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संतोष कौल, स्कूल की प्राचार्या श्रीमती अनुराधा गुप्ता, शिक्षिका श्रीमती संगीता सोनवने, शिक्षक श्री संदीप जोशी व महिला सेल के कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment