AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 22 January 2021

31 जनवरी को पल्स पोलियो अभियान का पहला चरण आयोजित होगा

 31 जनवरी को पल्स पोलियो अभियान का पहला चरण आयोजित होगा
5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जायेगी

खण्डवा 22 जनवरी, 2021 - राष्टीय पल्स पोलियो अभियान का प्रथम चरण 31 जनवरी को आयोजित होगा। इस अभियान के तहत जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जायेगी। अभियान के पहले दिन 31 जनवरी को बूथ पर तथा 1 व 2 फरवरी को घर-घर जाकर छूटे हुये बच्चों को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि इस अभियान के प्रथम चरण के सुचारू व सफल क्रियान्वयन के लिए जिला व ब्लॉक स्तर पर माइक्रो प्लानिंग कर ली गई है। जिले के सभी स्थानों जैसे ईट भट्टे, निर्माण स्थल, वन एवं पहुंच विहीन ग्रामों तक पोलियों की दवा पिलाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकताओं को प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। 

No comments:

Post a Comment