महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न
खण्डवा 19 जनवरी, 2021 - महारानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खंडवा में मंगलवार को मानसिक स्वास्थ पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में विद्यार्थियों को जागरूकता हेतु मानसिक रोग के लक्षणों के बारे में बताया गया। मनोरोग विशेषज्ञ श्री संजय इंगले ने विद्यार्थियों को मानसिक रोगों के बारे में बताया। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य श्रीमती अनुराधा गुप्ता, वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती संगीता सोनवाने अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment