AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 21 January 2021

‘‘लोकसेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश के बढ़ते कदम‘‘ कार्यक्रम 25 को

 ‘‘लोकसेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में मध्यप्रदेश के बढ़ते कदम‘‘ कार्यक्रम 25 को 

खण्डवा 21 जनवरी, 2021 - ‘‘मध्यप्रदेश-लोक सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में बढ़ते कदम‘‘ कार्यक्रम आगामी 25 जनवरी को दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। भोपाल में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। सभी जिलों में इस कार्यक्रम का वेबकास्ट के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जायेगा। यह कार्यक्रम लोक सेवा गारंटी अधिनियम के सफलतम 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का प्रसारण लाइव लिंक webcast.gov.in/mp/cmevents है। कार्यक्रम का फेसबुक, ट्विटर, इन्स्टाग्राम के माध्यम से भी प्रसारण किया जायेगा। यह कार्यक्रम दूरदर्शन म.प्र. चैनल पर भी प्रसारित किया जायेगा। लोक सेवा केन्द्रों पर यह कार्यक्रम टी.वी. स्क्रीन के माध्यम से नागरिकों को दिखाने की व्यवस्था की जायेगी। 

No comments:

Post a Comment