AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 19 January 2021

विकलांगता प्रमाण पत्र व ट्राइसिकल पाकर भीमा की खुशी का ठिकाना न रहा

 खुशियों की दास्ताँ

विकलांगता प्रमाण पत्र व ट्राइसिकल पाकर भीमा की खुशी का ठिकाना न रहा

खण्डवा 19 जनवरी, 2021 - संजय नगर निवासी भीमा कछावा ने मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देकर अनुरोध किया कि वह विकलांग है लेकिन उसके पास न विकलांगता प्रमाण पत्र है और न ही ट्राइसिकल। इसलिए उसका जीवन बहुत दुखी है। उसकी परेशानी को देखते हुए हाथो हाथ कार्यवाही की गई और मंगलवार को ही विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा और कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने भीमा को विकलांगता प्रमाण पत्र और ट्राइसिकल उपलब्ध करा दी। वर्षो पुरानी दो समस्याएं एक साथ हल होने से भीमा की खुशी का ठिकाना न रहा। भीमा ने बताया कि विकलांगता प्रमाण पत्र मिल जाने से अब उसे शासन द्वारा निःशक्त लोगों को दी जाने वाली मदद मिलने लगेगी। साथ ही ट्राइसिकल मिल जाने से अब उसे पहले की तरह से घिसटना नहीं पड़ेगा और वह सम्मान के साथ सीना तानकर साइकिल पर चल सकेगा।  

No comments:

Post a Comment