AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 23 January 2021

कृषि उपज मण्डी में प्याज के व्यापारियों की बैठक सम्पन्न

 कृषि उपज मण्डी में प्याज के व्यापारियों की बैठक सम्पन्न 

खण्डवा 23 जनवरी, 2021 - एक जिला एक उत्पाद एवं आत्ननिर्भर भारत योजना के तहत कृषि उपज मण्डी में प्याज व्यापारियों के साथ बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया है। बैठक में उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता, उप संचालक उद्यानिकी श्री राजू बड़वाया, जिला प्रबंधक उद्योग केन्द्र श्री टी.आर. रावत, मण्डी सचिव श्री जे.के. चौधरी, सतपुड़ा जैविक प्रोड्यूसर कम्पनी के प्रतिनिधि श्री विशाल शुक्ला एवं प्याज के व्यापारीगण उपस्थित थे। बैठक में प्याज की प्रोसेसिंग एवं मार्केटिंग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा विकासखण्ड खालवा के ग्राम खारकलां में किसानों के साथ बैठक की गई, जिसमें प्याज प्रोसेसिंग यूनिट, आत्मनिर्भर भारत योजना, एफ.पी.ओ. गठन, जैविक खेती एवं प्याज उत्पादक 100-100 कृषकों को व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से जोड़ने के लिए कहा गया। उल्लेखनीय है कि खालवा में एक नए एफ.पी.ओ. अर्थात किसान उत्पाद संगठन का गठन होने जा रहा है। अधिक जानकारी के लिये जेल रोड, सिविल लाइन्स स्थित उप संचालक उद्यान, कार्यालय में सम्पर्क कर या फोन नम्बर 0733-2224877 पर जानकारी ली जा सकती है। 

No comments:

Post a Comment