AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday 24 January 2021

महिला जागरूकता सम्मान अभियान के तहत वाद विवाद प्रतियोगिता सम्पन्न

 महिला जागरूकता सम्मान अभियान के तहत वाद विवाद प्रतियोगिता सम्पन्न

खण्डवा 24 जनवरी, 2021 - महिला जागरूकता सम्मान अभियान के तहत जिले में इन दिनों विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में शनिवार को वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह वाद विवाद प्रतियोगिता ‘‘समानता सिर्फ नारा हैं, महिलाएं ही अधिक पीडि़त होती है‘‘ विषय पर आयोजित की गई। शासकीय एम.एल.बी. कन्या उ.मा.वि. में आयोजित इस प्रतियोगिता में पक्ष में प्रथम स्थान मोसिन खान तथा द्वितीय स्थान आयशा इकबाल को मिला। जबकि विपक्ष में प्रथम स्थान पर लक्ष्मी मुहारे तथा द्वितीय स्थान पर सुधांशु सेन रहे। उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संतोष कोल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेताओं को गणतंत्र दिवस आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment