AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 23 January 2021

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया पराक्रम दिवस

 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया पराक्रम दिवस


खण्डवा 23 जनवरी, 2021 - नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 125वीं जयंती को शनिवार को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में नेताजी के अदम्य साहस और राष्ट्र सेवा का स्मरण किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाड़े, एसडीएम श्री संजीव पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री अशोक जाधव सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा ने इस अवसर पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का स्मरण करते हुए कहा कि देश को परतंत्रता की बेडि़यों से मुक्त कराने के लिए नेताजी ने विदेश जाकर आजाद हिन्द फौज का गठन किया। इस पराक्रम के परिणामस्वरूप अंग्रेज देश छोड़ने के लिए विवश हुए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती को प्रति वर्ष पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम का संचालन श्री कुलदीप फरे ने किया।

No comments:

Post a Comment