AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 19 January 2021

एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड के तहत कृषि गतिविधियों के लिए मिलेगी मदद

 एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड के तहत कृषि गतिविधियों के लिए मिलेगी मदद

खण्डवा 19 जनवरी, 2021 - प्रदेश में आत्म निर्भर कृषि मिशन का गठन किया गया है। इसके तहत हितग्राहियों को आत्म निर्भर बनाने के लिए कृषि से जुड़ी गतिविधियों के लिए 2 करोड़ रूपये तक के ऋण पर ब्याज में 3 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। यह छूट अधिकतम 7 वर्ष के लिए होगी तथा इसके लिए ऋण की गारंटी भारत सरकार द्वारा दी जायेगी। उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने बताया कि इस योजना के तहत पैक हाउस, परीक्षण प्रयोगशाला, ग्रेडिंग इकाई, छोटे शीत गृह व वातानुकुलित वाहन, प्राथमिक प्रसंस्करण केन्द्र, फसल पकाने के संयंत्र, सायलो, गोदाम निर्माण, ई मार्केटिंग प्लेटफार्म जैसी गतिविधियां प्रारंभ करने के लिए ऋण दिया जायेगा। इसके लिए सामुदायिक कृषि परिसम्पत्तियों के निर्माण के लिए मदद दी जायेगी। अधिक जानकारी तथा आवेदन के लिए भारत सरकार के पोर्टल www.agriinfra.dac.gov.in पर विजिट करें। इसके लिए बैंकों द्वारा प्राथमिक कृषि साख समिति, स्वयं सहायता समूह, बहुउद्देशीय सहकारी समिति, कृषि उद्यमियों के स्टार्टअप को इस योजना के तहत वरियता दी जायेगी। 

No comments:

Post a Comment