AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 30 January 2021

पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो दवा

 पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो दवा
31 जनवरी से प्रारंभ होगा 3 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान 

खण्डवा 30 जनवरी, 2021 - राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 31 जनवरी को जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जायेगी। पहले दिन रविवार को पोलियो बूथ पर एवं 1 व 2 फरवरी को छूटे हुये बच्चों को कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पोलियो दवा पिलाई जायेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि इस अभियान में 176653 बच्चे लक्षित है। इसके लिए जिले में 1236 पोलियो बूथ बनाये गये है। साथ ही 321 सी टीम बनाई गई। सम्पूर्ण जिले में कुल 1557 दल कार्य करेंगे इसके अतिरिक्त 32 ट्रांजिट टीम बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेषन तथा 44 मोबाईल टीम मंजरे-टोले, ईट भट्टे आदि के लिए बनाई गई है। अभियान में कुल 3122 कर्मचारियों को लगाया गया है, जिसमें 178 सुपरवाईजर तैनात किये गये है। अभियान को सफल बनाने के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में माईकिंग, पोस्टर, बैनर लगाकर एवं आंगनवाड़ी ,आषा कार्यकर्ताओं व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने नागरिकों से अपील की है कि 31 जनवरी को सुबह 9 से सायं 5 बजे के बीच अपने नजदीकी पोलियो बूथ पर अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को ले जाकर उन्हें पोलियो की दवा अवष्य पिलवायें। 

No comments:

Post a Comment