AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 21 January 2021

24 जनवरी को ‘‘पंख‘‘ अभियान का शुभारंभ होगा

 24 जनवरी को ‘‘पंख‘‘ अभियान का शुभारंभ होगा

खण्डवा 21 जनवरी, 2021 - आगामी 24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ‘‘पंख अभियान‘‘ का शुभारंभ करेंगे। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना और मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को राशि का अंतरण करने के साथ लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित बालिकाओं से संवाद भी करेंगे।

क्या है ‘‘पंख‘‘ अभियान

‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ‘‘ योजना के तहत पंख  ^^PANKH"  अभियान का उद्देश्य किशोरी बालिकाओं को प्रोटेक्शन अर्थात सुरक्षा, अवेयनेस अर्थात जागरूकता, न्यूट्रिशन अर्थात पोषण, नॉलेज अर्थात जानकारी और हेल्थ हाइजिन अर्थात स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जोड़ते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनका विकास सुनिश्चित करना है। साथ ही ग्राम स्तर पर सामुदायिक पहल एवं जिम्मेदारी के साथ किशोरियों के विकास के लिये जागरूक करना है। अभियान के तहत शिक्षा, सामाजिक कल्याण, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विभाग द्वारा किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जायेगा। इसके तहत डाटाबेस तैयार कर उनके विकास की मॉनीटरिंग की जायेगी। पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर किशोरियों को उनकी रुचि अनुसार आत्मरक्षा का प्रशिक्षण और पंचायत स्तर पर वोकेशनल ट्रेनिंग भी दी जायेगी।

No comments:

Post a Comment