एक उर्वरक विक्रेता का लायसेंस निरस्त
खण्डवा 19 जनवरी, 2021 - प्रमुख सचिव कृषि विभाग के निर्देश पर जिले में यूरिया उर्वरक के सबसे बड़े 20 खरीददारों की जांच की गई। अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे की अध्यक्षता में की गई जांच में मंसूरी कृषि सेवा केन्द्र छनेरा द्वारा पीओएस मशीन के माध्यम से हरदा जिले की खिरकिया तहसील के निवासी शांतिलाल को 33 बेग यूरिया बेचना पाया गया, जो कि अनियमित तरीके से किया गया। इस कारण से उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने मंसूरी कृषि सेवा केन्द्र छनेरा का उर्वरक विक्रय लायसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।
No comments:
Post a Comment